फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धूमधाम से निकली निशान यात्रा, गूंजे श्याम प्रभु के जयकारे

धूमधाम से निकली निशान यात्रा, गूंजे श्याम प्रभु के जयकारे

Tue, 31 Oct 2017 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 31 Oct 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकली निशान यात्रा, गूंजे श्याम प्रभु के जयकारे
श्रीश्याम महोत्सव के तहत धूमधाम से निशान यात्रा निकाली गई। - फोटो : Amar Ujala
श्री श्याम प्रभु एवं राणी सती दादी ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्री श्याम जन्मोत्सव के पहले दिन मंगलवार को निशान पूजन हुआ और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आरती व पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। देर शाम भजन-कीर्तन व मंगलपाठ से श्याम प्रभु की आराधना की गई।
विज्ञापन


शुरुआत मुख्य यजमान शंकर लाल खाटूवाला ने सपत्नीक श्री श्याम बाबा का आह्वान के बाद ज्योति जलाकर की। इसके साथ ही पूरा परिसर खाटू नरेश के जयकारों से गूंज उठा। अनीता गोयल ने भजनों से ज्योति की वंदना की। राम सुरेमन द्विवेदी ने हनुमंत ध्वजा लेकर ‘हारे के सहारे’ कैप पहनी 151 महिलाओं के साथ निशान लेकर रथ के आगे कतारबद्ध हो गए। रथ पर श्री श्याम प्रभु की झांकी विराजमान थी। इस पर ज्योति रखी गई थी। घोड़े और बैंड बाजे की धुन पर रथ के आगे निशान लिए महिलाओं की टोली जिस मार्ग से गुजरी, लोग देखते रह गए। राम सुरेमन द्विवेदी के साथ विजय रूंगटा, आशीष गोयल, सतीश चंद गोयल, दीपक गोयल, धर्मपाल गोयल, विमल गोयल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनूप किशोर, अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल शोभायात्रा के साथ हनुमंत ध्वजा लिए चल रहे थे।
विज्ञापन


धर्मशाला स्थित भरत मिलाप चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने रामलीला समिति के मंत्री हरिवंश सिंह की अगुवाई में लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा नक्को बाबा, काली मंदिर होते हुए सिनेमा रोड पहुंची। यहां भी श्रद्धालुओं ने यात्रा का फूलों से स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा वापस मंदिर आई। यहां गोपी कृष्ण रूंगटा, बांके बिहारी बजाज, विजय रूंगटा, योगेश एवं विमल गोयल ने निशान को ससम्मान मंदिर में विश्राम दिया। इसके बाद संयोजिका रीता अग्रवाल की अगुवाई में प्रसाद वितरित हुआ। रीता अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से बुधवार दोपहर एक बजे वैष्णवी लॉन में होने जा वाले अखंड ज्योति मंगल पाठ में शिरकत करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाटू नरेश के दरबार में छप्पन भोग चढ़ाया
त्रिदेव धाम अतिथि भवन में श्री श्याम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री श्याम मंडल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम कोलकाता से आए कलाकारों ने मोती और कुंदन से भगवान श्री श्याम का मनमोहक दरबार सजाया। जयपुर से आए गायक अमित नामा और कोलकाता की भजन गायिका करिश्मा चावला ने स्थानीय कलाकर अरविंद सोनी के साथ श्रद्धालुओं को प्रभु श्याम के भजनों में सराबोर कर दिया। इसके बाद 26 सवामनी का प्रसाद और छप्पन भोग चढ़ाया। इससे पहले कालीबाड़ी मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई। कई जगहों पर इसका भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर अभय अग्रवाल, विनोद बुधिया, सज्जन जालान, निर्मल जालान, मुकुंद गोयनका, प्रमोद चोखानी, राकेश सोनी, किशन गोयनका, रामगोपाल गर्ग, वेद प्रकाश टिबड़ेवाल, राम अवतार पोद्धार, जय प्रकाश टिबड़ेवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed