फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नहीं सुलझा मामला, 29 वे दिन जारी रहा धरना

नहीं सुलझा मामला, 29 वे दिन जारी रहा धरना

Mon, 16 Oct 2017 07:46 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
नहीं सुलझा मामला, 29 वे दिन जारी रहा धरना
नगर निगम पार्क में धरना देतीं आंगनबाड़ी वर्कर। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। मानदेय बढ़ोतरी समेत कई मांगों के लिए हड़ताल कर रहीं आंगनबाड़ी वर्करों का धरना सोमवार को 29वें दिन भी जारी रहा। नगर निगम पार्क में आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों ने सरकार को चेतावनी दी कि वह धैर्य की परीक्षा न ले। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 23 को लखनऊ की सड़कों पर हर तरफ हरे रंग में महिलाएं ही नजर आएंगी।
विज्ञापन


मालती देवी ने कहा कि यह धरना प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर चल रहा है। 29 दिन बीतने के बाद भी सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया। इससे लगता है कि सरकार आंगनबाड़ी वर्करों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। इसलिए हम लोगों ने भी तय कर लिया है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने मेें हेवांती, संगीता आर्या, सरिता पासवान, राधिका मौर्या, नूतन राय, सपना सिंह, स्वाती चौधरी, गायत्री सिंह, लक्ष्मी सिंह, विद्या गुप्ता, नाहिदा, सुषमा जायसवाल सहित अन्य कई वर्कर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed