{"_id":"59e116cb4f1c1b8e698b5a7d","slug":"161507923659-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 को आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 को आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय 16 अक्टूबर को गोरखपुर आएंगे। वह इस दिन शहर में आयोजित मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दोपहर तीन बजे बेनीगंज पार्टी कार्यालय में भाजपा की तरफ से उनका स्वागत किया जाएगा। रात्रि विश्राम वह सर्किटहाउस में करेंगे। दूसरे दिन वह सड़क मार्ग से सहजनवां होते लखनऊ चले जाएंगे।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि महेंद्र पांडेय प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आ रहे हैं। 16 को सुबह योगी के साथ फर्टिलाइजर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से पिपराइच चीनी मिल के शिलान्यास कार्यक्रम में जाएंगे। पार्टी कार्यालय पर उनके लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उसके बाद गोरखपुर क्लब में शहर की परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण के लिए आयोजित कार्यक्रम में भी वह उपस्थित रहेंगे।