{"_id":"59caae5f4f1c1b6e548b4994","slug":"161506455135-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीपाठ कर भक्तों के लिए खोला मां का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीपाठ कर भक्तों के लिए खोला मां का दरबार
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। बंगाली समुदाय ने षष्ठी के दिन विधिविधान से पूजा कर भक्तों के लिए मां का दरबार खोल दिया। मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे दुर्गाबाड़ी में चंडी पाठ हुआ। इसी तरह एनई रेलवे बालक इंटर कॉलेज, लोको स्पोर्ट्स ग्राउंड व दीवान बाजार की बंगाली समिति ने भी बंगाली रीति-रिवाज से पूजा की। पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने इन पंडालों पर मां का दर्शन किया। कुछ समितियों की ओर से शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
बंगाल, वाराणसी के पुरोहित कराते हैं पूजा
बंगाली समिति की पूजा बंगाल के पुरोहित कराते हैं। यह परंपरा समिति की स्थापना के समय से चली आ रही है। दुर्गाबाड़ी बंगाली समिति के सचिव अरुण कुमार सरखेल बताते हैं कि चारों समितियों एक-दूसरे से जुड़ी हैं। 40 वर्षों से हमारी देखरेख में बंगाली पुरोहित दुर्गाबाड़ी में पूजा करते आ रहे हैं। समिति की स्थापना को110 वर्ष हो गए। दुर्गा पूजा लोको स्पोर्ट्स ग्राउंड के मीडिया प्रभारी शैलेश ओझा ने बताया कि यहां वाराणसी के पुरोहित पूजा करते हैं। कोलकाता से ढोल बजाने वाले भी आए हैं।
सप्तमी से शुरू होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर
षष्ठी की पूजा के बाद सप्तमी से सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर शुरू होगा। बुधवार को दुर्गाबाड़ी में दोपहर में बच्चों के स्पोर्ट्स आयोजित किए जाएंगे। देर शाम शहर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा एक अक्टूबर को विजया सम्मेलनी का आयोजन होगा। इसमें कोलकाता के विशेष कलाकार भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। सप्तमी के दिन भक्तों को प्रसाद के रूप में खिचड़ी, सब्जी दी जाएगी। वहीं अष्टमी में पूड़ी, हलुवा, सब्जी, नवमी में पुलाव व मटर पनीर प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
मां की पूजा कर महाप्रबंधक ने की शुरुआत
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने लोको स्पोर्ट्स ग्राउंड में मां की पूजा कर कार्यक्रम शुरू कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में सांस्कृतिक कार्यक्रम व त्योहार का विशेष महत्व हैं। इसमें हिस्सा लेकर व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का विकास करता हैं। कार्यक्रम के अंत में स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक आदित्य कुमार, पीडी शर्मा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर एसके मिश्रा, एके सिंह, रवींद्र मेहरा, अरिंदम राय, आशुतोष सरकार, रेखा चौधरी, उदयन चौधरी, सुमित बोस, शिखा बसु, नुपूर गांगुली, दीपा गांगुली, पॉलिन कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यकारी अध्यक्ष एके सेनगुप्ता, शंकर बसु व मीडिया प्रमुख शैलेश ओझा का विशेष योगदान रहा।