फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शहर की बेटी को मिली हॉकी इंडिया ए की कमान

शहर की बेटी को मिली हॉकी इंडिया ए की कमान

Wed, 20 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
शहर की बेटी को मिली हॉकी इंडिया ए की कमान

विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर की बेटी प्रीति दुबे को हॉकी इंडिया टीम ए की कमान मिली है। 28 सितंबर से शुरू होने वाली आस्ट्रेलियन हॉकी लीग में इंडियन टीम उनके नेतृत्व में आस्ट्रेलिया कूच करेगी। हॉकी टीम के एलान के बाद प्रीति ने खुद फोन कर यह खुशखबरी घरवालों को दी। इसके बाद रेलवे बौलिया कॉलोनी स्थित प्रीति के घर जश्न मना। देर रात तक रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के बधाई देने का सिलसिला लगा रहा। कप्तानी मिलने से उत्साहित प्रीति का कहना है कि टूर्नामेंट में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करेगी।
मूल रूप से खजनी के भेउसा गांव की रहने वाली प्रीति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बौलिया रेलवे कॉलोनी स्थित एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज से आगे की पढ़ाई की और खेल का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद वह ग्वालियर स्थित महिला एकेडमी चली गईं। 2014 में वह जूनियर महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनीं तो इसी साल सीनियर टीम में भी शामिल हुई। प्रीति के पिता एके दूबे पूर्वोत्तर रेलवे में शंटिंग मास्टर और मां मिथिलेश दुबे गृहणी हैं। परिवार में भाई फनीश दुबे और उनकी पत्नी खुशबु दुबे शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रतिभा देख पिता ने किया प्रेरित
पांचवीं क्लास में रेलवे क्लब की ओर से आयोजित 200 और 400 मीटर की दौड़ में प्रीति ने जब पहला स्थान प्राप्त किया तो तभी पिता ने उसे खेल में आगे बढ़ाने की ठान ली थी। प्रीति का हॉकी से जुड़ाव पड़ोस में रहने वाली एक हॉकी खिलाड़ी को देखकर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले, बेटी बनीं मेरी पहचान
बेटी को टीम इंडिया की कमान मिलने पर फूले न समाए पिता एके दुबे ने कहा कि बहुत कम पिता ऐसे होते हैं, जिन्हें बेटियों के नाम से जाना जाता है। मेरी खुशनसीबी है कि मुझे ये खुशी मिली। खुशी का इजहार करते वक्त मां की आंखें कई बार नम हुईं। उन्होंने बताया कि आठ साल की उम्र में ही प्रीति ने हॉकी खेलना शुरू कर दिया था।


रियो ओलंपिक खेल चुकी हैं प्रीति
2014 में टीम इंडिया की सदस्य रहीं फारवर्ड खिलाड़ी प्रीति दुबे अर्जेंटीना, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, चीन और आस्ट्रेलिया में अपनी स्टिक का जादू दिखा चुकी हैं। रियो ओलंपिक में भी प्रीति सीनियर हॉकी टीम की सदस्य रह चुकी हैं।

प्रीति की उपलब्धियां
2014 में टीम इंडिया जूनियर और सीनियर की सदस्य बनीं
2015 में बेस्ट प्लेयर ऑफ ईयर का मिला एवार्ड
गुवाहाटी में हुए साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य रहीं
चीन में 2015 में हुए सातवें जूनियर एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed