फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब चर्चा में ठेकेदार के बाइक से लग्जरी कार तक का सफर

अब चर्चा में ठेकेदार के बाइक से लग्जरी कार तक का सफर

Thu, 07 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
अब चर्चा में ठेकेदार के बाइक से लग्जरी कार तक का सफर

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी कांड के आरोपी बाबू के चहेते ठेकेदार के बाइक से लग्जरी कार तक का सफर चर्चा में है। मंगलवार को आरोपी बाबू के संबंध में ठेकेदार से पुलिस ने पूछताछ की बातें भी इसके साथ खूब सुनी-सुनाई गईं।

उक्त ठेकेदार करीब सात वर्ष पहले परिसर में बंद मक्खन बेचने आया फिर गहरे तक पैठ बना ली। छह सालों में खटारा मोटरसाइकिल से उतरकर लग्जरी कार का मालिक बन गया। रसूख ऐसा कि लोग उसकी पहुंच से खौफ खाते हैं। बंद मक्खन बेचते-बेचते वह बीआरडी में लंबे समय तक भर्ती रहे एक पूर्व विधायक के नजदीक हुआ तो फिर ठेकेदारी में दखल शुरू कर दी। इसके बाद भाजपा के एक सांसद से नजदीकी का दावा करके वह कई काम पाता चला गया। सूत्रों ने बताया कि इस बीच बीआरडी कांड के एक आरोपी बाबू से उसकी गहरी दोस्ती हुई। फिर दोनों ने मिलकर खूब कमाई की। इसीलिए मंगलवार को उक्त ठेकेदार को पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया था। जब ठेकेदार ने उक्त बाबू के बारे में जानकारी न होने की बात कही तो पुलिस अधिकारी ने ऐसे साक्ष्य दिए, जिससे उनकी बोलती बंद हो गई। इसके बाद उक्त ठेकेदार बुधवार को नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed