फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आए थे पेंशन बनवाने,करना पड़ा प्रदर्शन

आए थे पेंशन बनवाने,करना पड़ा प्रदर्शन

Wed, 06 Sep 2017 11:12 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
आए थे पेंशन बनवाने,करना पड़ा प्रदर्शन
धनघटा(संतकबीरनगर)। नाथनगर ब्लॉक परिसर में बुधवार को वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन बनाने के लिए कैंप लगाया गया था। जिसमें क्षेत्र के काफी संख्या में लोग अपना पेंशन बनवाने के लिए पहुंचे, लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी न मौजूद होने और आय प्रमाण पत्र व आन लाइन रजिस्ट्रेशन की हार्ड कापी तत्काल मांगे जाने से नाराज लोगों ने ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही कमलावती देवी, सुशीला देवी, हमीदुननिशा, झिनका देवी, मनभावती देवी, रेश्मा देवी, सुनीता देवी, रामलखन, नानू, जगरनाथ, बसंत, गोमती, बृजलाल, बेचन, बिसमिल्लाह आदि लोगों का कहना है कि हम लोग सुबह आठ बजे से ही ब्लॉक पर पहुंच गए थे। समय करीब 10:30 विकलांग विभाग, समाज कल्याण विभाग व जिला प्रोवेशन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। पहुंचते ही कर्मचारी आय प्रमाण पत्र और आन लाइन रजिस्ट्रेशन की हार्ड कापी तत्काल मांगने लगे। जबकि इसकी पूर्व सूचना न तो किसी अखबार में दी गई थी और न सूचना अन्य माध्यमों से दी गई थी। जिसके कारण वह बाद में देने की बात कही गई, लेकिन कोई कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं हुआ। किसी विभाग कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। मजबूरी में खंड विकास अधिकारी से वार्ता करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भी कही क्षेत्र में चले गये थे। ब्लॉक पर कैंप लगने की जानकारी होने के बावजूद सेक्रेटरी व ग्राम विकास अधिकारी भी नदारद रहे। जिसके कारण लोगों का फार्म भी सत्यापित नहीं हो पाया। न ही परिवार रजिस्टर का नकल मिल पाया। ऐसे में कैंप लगाने का लाभ किसी जरूरत मद को नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed