{"_id":"598a009a4f1c1b73258b4bf1","slug":"161502216346-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ेंगे अधिकारी
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सूचनाओं के आदान प्रदान में तेजी लाने, विकास कार्यों को गतिशीलता प्रदान करने एवं उपलब्धियों की जानकारी सीधे प्राप्त करने के लिए नई पहल हुई है। इसके तहत अब सोशल मीडिया के जरिए सीधे जानकारी ली जाएगी। इसके तहत जिले में संतकबीरनगर नाम से एक वाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है, जिससे जिले के सभी अधिकारियों को जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया है कि जिले में संतकबीरनगर के नाम से एक वाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें जनपद के सभी अधिकारी जुड़ जाएं, जिससे उन्हें सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सके। जनपद में विकास कार्यों को गतिशीलता प्रदान करने के लिए आईएएस अधिकारी बी. हिकोली झीमोमी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो शीघ्र ही जनपद में आकर दो दिन प्रवास करेंगी। इनके दो दिन प्रवास के दौरान पहले दिन समीक्षा बैठक, व दो बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण तथा दूसरे दिन आकस्मिक निरीक्षण किसी तहसील, थाना, विकास खंड, अस्पताल या किसी गांव का किया जाएगा। जिसमें कार्य प्रणाली की जानकारी साफ-सफाई व अन्य कार्यो का निरीक्षण होगा। इस लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कार्यों का बखूबी निर्वहन करते हुए इसका संपादन कराएं, अन्यथा निरीक्षण के समय कमी पाये जाने पर वे स्वयं इसके जिम्मेदार होंगे।