{"_id":"595275214f1c1b333c8b4707","slug":"161498576161-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी में पढ़ाएंगे रिटायर्ड शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी में पढ़ाएंगे रिटायर्ड शिक्षक
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षक भर्ती में फंसे पेच और उससे प्रभावित हो रही शिक्षण व्यवस्था को देखते हुए कुलपति ने यूनिवर्सिटी में रिटायर्ड शिक्षकों से सेवा लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए यूजीसी को पत्र लिखकर कुलपति ने दिशा निर्देश मांगे हैं।
यूजीसी की ओर से कॉलेजों में रिटायर्ड शिक्षकों से सेवा लेने के बाबत दिशा निर्देश तो हैं, मगर यूनिवर्सिटी में ऐसी कोई व्यवस्था मौजूद नहीं है। यूजीसी की ओर से मिलने वाली रिसर्च ग्रांट से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पिछले साल गणित के एक रिटायर्ड शिक्षक से सेवा ली गई थी। इस साल से हर विषय के रिटायर्ड शिक्षकों से सेवा लेने का विचार बना है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अभी 200 से अधिक शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। दो बार यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से भर्ती को लेकर विज्ञापन निकाला गया, मगर आरक्षण के पेच में फंसकर हर बार प्रक्रिया पर ग्रहण लग गया। नए कुलपति प्रो. वीके सिंह ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षकों से सेवा लेने की पहल शुरू की जा रही है।