{"_id":"59514bfe4f1c1bd5578b4568","slug":"161498500094-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की, प्रदर्शन भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की, प्रदर्शन भी किया
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। राजस्थान के भीलवाड़ा सहित देश के अन्य स्थानों पर बेगुनाहों को पीटकर मारे जाने के विरोध में कुशीनगर जनपद में भी कुछ जगह लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। ये लोग काली पट्टी बांधकर ही ईदगाहों में ईद की नमाज भी अदा किए।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि देश में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है। हाल के दिनों में गोरक्षा के नाम पर अल्प संख्यकों पर कई हमले हुए हैं। इनकी मांग थी कि केंद्र और प्रदेश सरकार को सभी वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। तभी देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप सुरक्षित रह पाएगा। इन लोगों ने पडरौना नगर के नौका टोला और छावनी सहित कई स्थानों के ईदगाहों में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की और विरोध भी जताया। इस दौरान मेहरुद्दीन, क्यामुद्दीन हैदरी, जहीरुल हसन, भट्टू खान, मेराज खान, सैफ लारी, जहीरुद्दीन, कादिर खान, जहीर, अब्बास, कैसर जमाल टीटू सहित कई लोग शामिल थे।