फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चार नए विभागाध्यक्षों ने संभाला कार्यभार

चार नए विभागाध्यक्षों ने संभाला कार्यभार

Tue, 25 Jun 2019 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
चार नए विभागाध्यक्षों ने संभाला कार्यभार
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में चार नए विभागाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि डॉ. बीके पांडेय को भौतिकी व पदार्थ विज्ञान विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। अब तक डॉ. पांडेय प्रयुक्त विज्ञान विभाग के अध्यक्ष थे। सह आचार्य डॉ. देवेंद्र कांदू को गणित और वैज्ञानिक संगणन विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह प्रयुक्त विज्ञान के विभागाध्यक्ष थे।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि सह आचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव को रसायन व पर्यावरण का विभागाध्यक्ष बनाया गया है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. एससी जायसवाल को मानविकी एवं प्रबंध विज्ञान विभाग के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। सभी नवनियुक्त विभागाध्यक्षों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। चार नये विभागों के गठन के बाद पहले से चल रहे प्रयुक्त विज्ञान विभाग और प्रबंध अध्ययन केंद्र का अस्तित्व अब खत्म हो गया है। साथ ही विभिन्न परास्नातक व शोध पाठ्यक्रमों का इन विभागों में विलय कर दिया गया। एमएससी पाठ्यक्रम अब भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान विभाग की ओर से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


गणित और वैज्ञानिक संगणन विभाग पहले से चले आ रहे पीएचडी पाठ्यक्रम के साथ साथ शैक्षिक सत्र 2019 -20 से एमएससी की पढ़ाई भी कराई जाएगी। रसायन एवं पर्यावरण विभाग में अभी पीएचडी कराई जाएगी। रसायन विज्ञान में शैक्षिक सत्र 2020-21 से एमएससी की पढ़ाई भी कराई जाएगी। पहले से चले आ रहे एमबीए पाठ्यक्रम के अतिरिक्त मानविकी एवं प्रबंध विज्ञान विभाग में बीबीए की पढ़ाई और अंग्रेजी, अर्थशास्त्र में पीएचडी कराई जाएगी। मनोविज्ञान और प्रबंधन में भी पीएचडी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed