फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   योग--

योग--

Fri, 14 Jun 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
योग--
तीन हजार लोग एक साथ योग
विज्ञापन

कर देंगे निरोग रहने का संदेश
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा आयोजन, कमिश्नर ने जांची तैयारी
- सभी पार्कों, स्कूलों में होंगे योग के कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिले के करीब तीन हजार लोग गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मैदान में एक साथ योग कर निरोग रहने का संदेश देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

गुरुवार को कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर योग दिवस की तैयारियां जांची। उन्होंने सभी अफसरों को निर्देश दिए कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। साथ ही गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अलावा सभी तहसीलों, ब्लॉकों, स्कूलों और पार्कों में भी योग कार्यक्रम का आयोजन कराने और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को शामिल कराने को कहा। बैठक के दौरान बताया गया गोरखपुर में यूनिवर्सिटी क्रीड़ा संकुल जबकि देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के स्टेडियम में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ अनुज सिंह, एडीएम (सिटी) राकेश कुमार श्रीवास्तव, अपर आयुक्त (प्रशासन) अजय कांत सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed