फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आइए आज र्कदान कर बने महादानी

आइए आज र्कदान कर बने महादानी

Fri, 14 Jun 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
आइए आज र्कदान कर बने महादानी
आइये, आज रक्तदान कर बनें महादानी
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगेगा शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आइए, घरों से निकलिए और जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान करिए। आपका एक यूनिट खून चार जिंदगियों के लिए अहम हो सकता है। शुक्रवार को विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में अमर उजाला फ ाउंडेशन की ओर से शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें आप सभी अपनी भागीदारी दर्ज कर सकते हैं।
मेडिकल कॉलेज में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे और जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर रहेगा। रक्तदान करने वालों के नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


अपने की बचाई जान तब आया समझ
करीब आठ साल पहले पीलिया से पीड़ित वसीउद्ीन खान के एक दोस्त को खून की सख्त जरुरत थी। दोस्त को अपने खून से स्वस्थ होते देखकर उन्हें जबरदस्त खुशी मिली। रक्तदान की महत्ता भी समझ में आई। विंध्यवासनी नगर के रहने वाले पेशे से वकील वसीउद्दीन को डॉक्टर ने उसी दौरान नियमित रक्तदान के फायदे बताए। इसके बाद से सूचना मिलने की देर होती है, वसीउद्दीन जरुरतमंद को खून देने पहुंच जाते हैं। बताया कि अभी तक 12 बार रक्तदान किया है। जरूरतमंद को राहत मिलती है, तो मन को बड़ा सुकून मिला। उनसे प्रेरणा लेकर अब तो उनके दोस्त भी समय-समय पर रक्तदान करते हैं। वसीउद्दीन अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में दोस्तों के साथ पहुंचकर ‘महादान’ करेंगे। आप भी आइए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी जानें
एक बार में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता हैं
तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकते हैं
रक्तदान से हुई खून की कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है
एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट प्लाजमा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है।
आपके एक यूनिट खून से चार लोगों का जान बच सकती है

रक्तदान के लिए जरुरी
रक्तदाता की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो
शरीर का वजन न्यूनतम 45 किलो होना चाहिए
हीमोग्लोबीन कम से कम 12.5 फीसदी होना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed