{"_id":"5cffd446bdec22077a429eb3","slug":"1560269885430-gorakhpur-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली कमरे में चलता नहीं रहेगा पंखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली कमरे में चलता नहीं रहेगा पंखा
Tue, 11 Jun 2019 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बाल वैज्ञानिक ने किया तैयार, होगी बिजली की बचत
- एमएमएमयूटी की मदद से रोजमर्रा की जरूरत के कई उपकरण बनाए गोरखपुर। बाल वैज्ञानिक राहुल सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक सेंसर के जरिए ऐसी डिवाइस तैयार की है जिसकी मदद से 30 फीट की दूरी तक जैसे ही कोई व्यक्ति कुर्सी पर बैठेगा, पंखा चल जाएगा और उठते ही स्वत: बंद हो जाएगा। इससे किसी के कमरे में न होने पर बिजली की बचत होगी। यही नहीं, राहुल ने सौर ऊर्जा से चलने वाली खेत जोतने की मशीन भी बनाई है। इसे चलाने में ट्रैक्टर की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही राहुल ने रोजमर्रा की जरूरत के कई अन्य उत्पाद भी तैयार किए हैं।
विज्ञापन
सिसवा बाजार, महराजगंज के बिजापार असमन छपरा निवासी किसान संजय सिंह के बेटे राहुल की मदद की है मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डिजाइन इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर ने। डॉ. जीउत सिंह के निर्देशन में 13 वर्षीय राहुल अन्वेषक के तौर पर काम कर रहे हैं। राहुल ने ऊर्जा की बचत वाले बहुत सारे उपकरण तैयार किए हैं। उन्होंने ई-साइकिल भी बनाई है जो चलाने पर खुद चार्ज होती रहती है और चलती रहती है। साइकिल 40 किमी की रफ्तार से चल सकती है।
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री ने आमंत्रित कर सराहा
राहुल से प्रभावित होकर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राहुल और उनके पिता को नौ जून को दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल द्वारा बनाए गए उपकरणों को भी देखा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव आशुतोष शर्मा ने भी राहुल को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। डीएम के विजयेंद्र पांडियन, एमएमएमयूटी के कुलपति श्रीनिवास सिंह, कुलसचिव डॉ. जीउत सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।