{"_id":"5cfe9fe2bdec22078d3311fc","slug":"15601909381946-gorakhpur-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 किमी की रफ्तार से हवा चली तो मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 किमी की रफ्तार से हवा चली तो मौसम हुआ सुहाना
Tue, 11 Jun 2019 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
- 46 किमी की रफ्तार से हवा चली तो मिली गर्मी से राहत
- गोरखपुर के आसपास के जिलों में हुई बारिश, सात डिग्री तक गिरा पारा गोरखपुर। दिन भर सूरज की तपिश झेल रहे लोगों को सोमवार की शाम को काफी राहत मिल गई। शाम में चार बजे तापमान 40 डिग्री था। गोरखपुर के आसपास के इलाकों में बारिश होने के बाद करीब 46 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। इससे तापमान लुढ़का और 33 डिग्री तक आ गया। सात डिग्री तापमान में अचानक आई गिरावट से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। हवा में नमी बढ़ने और लगातार पारा चढ़ने से लोग उमस से परेशान रहे। बिहार के रक्सौल और बेतिया जिले के आसपास लोकल हीट-अप की वजह से बादल बने। वहां से बारिश करते हुए नेपाल से सटे पूर्वी उत्तरप्रदेश के इलाकों में खूब बरसे। वहीं बंगाल की ओर से चली हवा गोरखपुर में करीब 46 किलोमीटर की रफ्तार से चली। इसकी वजह यहां का तापमान भी काफी कम हो गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मंगलवार को फिर से गर्मी झेलनी होगी। पारा 41-42 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।