{"_id":"5cfd5bf0bdec220732264998","slug":"15601080098-gorakhpur-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
-----
फोटो
फेसबुक पर सीएम के प्रति अभद्र टिप्पणी करने पर गिरफ्तार
ट्विटर के माध्यम से एक शख्स से पुलिस से की थी शिकायत
फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने और पोस्ट डालने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पोस्ट करने के लिए जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया था, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। आरोपी का एक साथी फरार है, जिसे पुलिस तलाश रही है। पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर ट्विटर की मदद से एक शख्स ने गोरखपुर पुलिस से शिकायत की थी। उसके बाद गोला थाने में केस दर्ज कर पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी थी।
तीन दिन पहले ट्विटर के जरिए पुलिस के पास शिकायत आई थी। आरोपियों ने फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ पर बने एक गाने को अश्लील बताते हुए अभद्र टिप्पणी भी कर डाली थी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी के आदेश पर गोला थाने में केस दर्ज किया गया था। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले को पकड़ा। उसने दूसरे साथी का नाम बताया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पहचान गोला कस्बा निवासी पीर मोहम्मद के रूप में हुई। दूसरा आरोपी बर्राह गांव का निवासी धर्मेंद्र भारती फरार है। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि ट्विटर के माध्यम से शिकायत आने के बाद केस दर्ज कर जांच चल रही थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।