फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे तक प्रवेश पा सकेंगे अभ्यर्थी

परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे तक प्रवेश पा सकेंगे अभ्यर्थी

Mon, 10 Jun 2019 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे तक प्रवेश पा सकेंगे अभ्यर्थी
Gorakhpur University
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से 11 से 14 जून तक आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में आधे घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति होगी। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसी दशा में परीक्षा छूटने का जिम्मेदार अभ्यर्थी खुद होगा। परीक्षा के लिए 77 केंद्र बनाए गए हैं और करीब 38 हजार विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में सभी 77 केंद्राध्यक्षों व पर्यवेक्षकों की बैठक रविवार को हुई। जिसमें व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. राजवंत राव ने केंद्राध्यक्षों को परीक्षा की बारीकियां बताईं। परीक्षा कैसे करानी है, समय बीतने के बाद उत्तर पुस्तिका जमा करने आदि के बारे में जानकारी दी गई। केंद्राध्यक्षों को परीक्षा किट मिली। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के पहले ही केंद्रों को परीक्षा में होने वाले संभावित खर्च का भुगतान भी कर दिया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में 11 केंद्र बनाए गए हैं जबकि अन्य सभी केंद्र महाविद्यालयों में बना है। परीक्षा समन्वयक ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा से आधे घंटे पहले कक्ष में स्थान ले लें। बैठक में केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, प्रवेश परीक्षा कमेटी के प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, प्रो. विनोद सिंह, प्रो. विनय कुमार सिंह समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed