फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नैनसर टोलप्लाजा , दिन भर हो रही नोकझोक

नैनसर टोलप्लाजा , दिन भर हो रही नोकझोक

Mon, 10 Jun 2019 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
नैनसर टोलप्लाजा , दिन भर हो रही नोकझोक
नैनसर टोल प्लाजा, विवाद का अंत नहीं
विज्ञापन


नैनसर टोल प्लाजा, दिन भर हो रही नोकझोंक
टैक्सी में चलने वाले प्राइवेट वाहन, नहीं देना चाह रहे टोल टैक्स
दायरा बढ़ाकर 25 किमी करने की सीएम से हस्तक्षेप करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर- सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नैनसर में बने टोलप्लाजा को शुरू हुए छह दिन हो गए हैं लेकिन वाहन चालकों और टोल प्लाजा के कर्मचारियों में अब भी नोकझाेंक जारी है। वाहन मालिक स्थानीय होने की बात कह कर टोल टैक्स नहीं देना चाहते, जबकि कर्मचारी नियम का हवाला देकर सभी से टोल वसूलना चाह रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन की तरफ से 15 किलो मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों से टोल न लेने की बात कही गई पर उसको भी लेकर विवाद थम नहीं रहा। इसका लाभ दबंग तो उठा ले रहे हैं पर सीधे साधे लोगों को टैक्स देना पड़ रहा है। टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के 40 से 50 लग्जरी वाहन टैक्सी के रूप में गोरखपुर से सोनौली चलते हैं। ये लोग अपना निजी वाहन बताकर टोल नहीं देना चाह रहे हैं, पर टोल वाले टैक्सी मानकर उनसे टैक्स वसूल रहे हैं। इसी पर रोज ही विवाद हो रहा है। हालांकि कई लोगों ने इस नोकझोंक से बचने के लिए 265 रुपये वाला पास बनवा लिया है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं ने सीएम से मिलकर स्थानीय लोगों से टोल वसूलने पर रोक लगाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने प्रशासन के लोगों को निर्देश दिया स्थानीय लोगों से टोल वसूली पर रोक लगवाएं। टोल की तरफ से 15 किलो मीटर के दायरे में आने वाले लोगों से टोल न वसूलने को कहा था, जबकि स्थानीय लोग इसे 25 किलो मीटर करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग अब मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल कर्मी कर रहे मनमानी
स्थानीय निवासी शैलेश कुमार यादव का कहना है कि गोरखपुर जनपद के निजी वाहनों से वसूली नहीं होनी चाहिए। यहां पर हर गाड़ी से टोल टैक्स वसूला जा रहा है। टोल कर्मियों की मनमानी से हर रोज विवाद हो रहा है। कभी प्राइवेट गाड़ी का 15 तो कभी 40 रुपये टोल ले रहे हैं। जबकि अन्य जिलों में ऐसा नहीं है।

शहर में रहने वाले स्थानीय लोगों से ले रहे टैक्स
टोल प्लाजा के समीप के गांवों के बहुत से लोग गोरखपुर में मकान बनवा कर रहे हैं। उनका आधार कार्ड गोरखपुर का बना है। यदि वे अपने गांव जा रहे हैं तो उनसे भी टोल लिया जा रहा है। ऐसे लोगों से रोज विवाद हो रहा है। इस पर रोक लगनी ही चाहिए अन्यथा किसी दिन बड़ी घटना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed