फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हर तरफ गूंजी ईद मुबारक की सदाएं

हर तरफ गूंजी ईद मुबारक की सदाएं

Wed, 05 Jun 2019 10:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
हर तरफ गूंजी ईद मुबारक की सदाएं
यूपी में ईद - फोटो : self
गोरखपुर। बुधवार को ईद धूमधाम से मनाई गई। नए कपड़े पहने बच्चों में खासा उत्साह दिखा। रंग-बिरंगी, सफेद पोशाकों से ईदगाह से लेकर मसजिदों तक नूरानी शमां नजर आ रही थी। तेज धूप भी अकीदतमंदों की आस्था को नहीं डिगा सकी।
विज्ञापन


तय वक्त पर शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों पर ईद उल फित्र की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। ईद का खुत्बा सुना गया। मुल्क की तरक्की, भाईचारा और एकता की दुआएं मांगी गई। रोजा, नमाज, तरावीह, सदका ए फित्र, जकात, नेक काम की रब की बारगाह में कबूलियत की दुआएं की। फिर खुदा का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद ईद मुबारक की सदाएं शुरू हो गईं। किसी को ईदी में पैसे मिले तो किसी को तोहफे। हर ईदगाह व मस्जिदों के पास मेले जैसा माहौल नजर आया।
विज्ञापन


खुदा का फैज लेकर लोग घर लौटे और फिर मेहमान नवाजी का दौर शुरू हुआ। सेवइयों के साथ लजीज व्यंजनों का सभी ने लुत्फ उठाया। ईदगाह मुबारक खां शहीद के इमाम व खतीब हजरत मौलाना फैजुल्लाह कादरी ने अपनी तकरीर में कहा कि अल्लाह के हक के साथ बंदों के हक को भी अदा करना जरूरी है। उन्होंने नमाज, रोजा, जकात, हज सहित तमाम अहकामे शरीयत पर रोशनी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अदा की गई नमाज

हजरत मुबारक खां शहीद, ईदगाह फतेहपुर मेडिकल कॉलेज, ईदगाह पुलिस लाइंस, ईदगाह रानीडीहा इंजीनियरिंग कॉलेज, ईदगाह बेनीगंज, चिलमापुर, सेहरा बाले का मैदान, इमामबाड़ा स्टेट व मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर, मस्जिद सुब्हानिया तकिया कवलदह, शाही मस्जिद बसंतपुर सराय, अहमदी सुन्नी जामा मस्जिद सौदागर मोहल्ला, नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर, नूरी जामा मस्जिद अहमदनगर चक्शा हुसैन, मदीना मस्जिद रेती, रसूलपुर जामा मस्जिद, बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, गौसिया मस्जिद छोटे काजीपुर, औलिया जामा मस्जिद घोसीपुरवा, मस्जिद शेख झांऊ साहबगंज आदि में इमामों ने अवाम को संबोधित किया। नमाज पढ़ाई और खुतबा पढ़ा।

अल्लाह का फैज पाने में आधी आबादी भी आगे

ईद की खुशियों में आधी आबादी भी आगे रहीं। ईद की खुशियों में चार चांद लगाने में वह दिलों जान से लगी रही। चांद रात के दिन खरीदारी भी की। रात में ईद के व्यंजन तैयार किया। मेंहदी लगाई। अलसुबह उठकर फज्र की नमाज पढ़ी। बच्चों के साथ घर के अन्य लोगों को तैयार कराने और मेहमाननवाजी के बीच अल्लाह की बारगाह में दो रकात नमाज शुकराना अदा किया।

गरीबों को बांटी जकात

ईद उल फित्र की नमाज से पहले लोगों ने सदका ए फित्र अदा की। लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर गरीबों में फित्रा व जकात की रकम अदा की। नौजवानों ने मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों को रंग बिरंगी झंडियों से सजाया था। इसके अलावा तमाम तरह के गुब्बारों व खिलौनों की दुकानों पर बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा।

दरगाहों पर भी उमड़ी भीड़

ईदगाहों और मस्जिदों पर ईद उल फित्र की नमाज के बाद शहर के कब्रिस्तानों और दरगाहों पर हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने जियारत कर दुआएं की। नार्मल स्थित दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद, धर्मशाला स्थित नक्को शाह बाबा आदि की दरगाहों पर फातिहा पढ़ने वालों की काफी भीड़ जुटी।

डटे रहे नागरिक सुरक्षा के कार्यकर्ता

अपर जिलाधिकारी नगर तथा प्रभारी नागरिक सुरक्षा के आदेश पर ईद के मौके पर नागरिक सुरक्षा कोर के कार्यकर्ता भी डटे रहे। उन लोगों ने पुलिस का सहयोग किया। यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने तथा अन्य सहयोग के लिए घंटाघर, मदरसा, मदीना मस्जिद, बेनीगंज, ईदगाह, बाले मियां मैदान पर लगे रहे। इस दौरान सत्य प्रकाश सिंह, वेदप्रकाश यादव, संजीव गुलाटी, डॉ. शरद श्रीवास्तव, जितेंद्र देव उपाध्याय, कुमार आदर्श आनंद, विकास जालान, डॉ. मनोज मिश्रा, साधना श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता आदि मुस्तैदी से लगे रहे।

नगर निगम ने सफाई की किए विशेष इंतजाम

नगर निगम की ओर से मंगलवार से लेकर बुधवार सुबह तक ईदगाहों और मस्जिदों के पास सफाई के विशेष इंतजाम किए गए। यहां तक आने वाले रास्तों की भी सफाई की गई। वहीं नगर निगम ने पशुओं की पकड़ने की वाली टीम को सक्रिय रखा। मस्जिदों और ईदगाहों के पास छुट्टा पशुओं को पहुंचने से रोकने के लिए पूरी टीम मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed