{"_id":"5cf69ba1bdec22077559568d","slug":"15596655642-gorakhpur-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे की खुशबू से महका सोशल मीडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे की खुशबू से महका सोशल मीडिया
Wed, 05 Jun 2019 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
ramjan
- फोटो : ramjan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। यूं तो सोशल मीडिया पर प्राय: यूजर के बीच चुहल की जगह होती है पर रमजान ने इसका मिजाज बदल डाला। इन दिनों यह सौहार्द और भाईचारे की खुश्बू से महकता रहा। इनमें सेवईं की मिठास और बिरयानी का लजीज जायका घोलने की कोशिशें यूजर करते रहें तो अनेकता में एकता की भारतीय तस्वीर में रंग भी दिखे। ‘बेजुबान को जब वो जुबान देता हैै। बक्शने पर जब आए उम्मत के गुनाहों को, तोहफे में गुनहगारों को रमजान देता है।’ ऐसी न जानें कितनी पंक्तियां सोशल मीडिया पर रमजान की रौनक हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर पर मजहबी जानकारियों के अलावा दुआओं, रोजे के आदाब, इफ्तार की बरकतें, सहरी की सुन्नत और तरावीह का सवाब और सेहतमंद खान-पान के टिप्स भी खूब शेयर हो रहे हैं। अब तो ईद की बधाइयों का सिलसिला भी सुबह से जारी है।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
‘जकात सेवा है, जरूर करें’
‘हदीस दुआ के सिवा कोई चीज तकदीर के फैसले नहीं बदल सकती, नेकी के सिवा कोई चीज उम्र को नहीं बढ़ा सकती, सदके के सिवा कोई चीज मुसीबत को नहीं टाल सकती, जकात के सिवा कोई चीज दौलत को पाक नहीं कर सकती।’ रमजान में फित्रा-जकात (दान) यानी गरीबों और दीन-दुखियारों की सेवा आवश्यक है। रमजान में यूजर्स ज्यादा से ज्यादा जकात देने की अपील कर रहे हैं। विशेषत: युवा वीडियो स्टोरी शेयर कर जकात की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेंड में हैं मीम्स
मौजूदा दौर में कौमी एकता के संदेश को शेयर करने के लिए मीम्स प्रभावी माध्यम बनकर उभरे हैं। रमजान संबंधित मीम्स सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। इसमें इबादत व सहायता के साथ-साथ अपने ऐसे मुस्लिम दोस्तों को टैग करने की बात भी हो रही जिसके वहां की सेवइयां और बिरयानी खास होती हैै।
विज्ञापन
सिरों पर दिखेगा अमामा शरीफ
ईद में सिर पर बांधे जाने वाले अमामा शरीफ का जबरदस्त क्रेज है। ईद के रोज सफेद, हरा, गुलाबी, काला, पीला आदि रंगों का अमामा नमाजियों के सिरों पर सजा नजर आएगा। दुपट्टा गली रेती चौक व उर्दू बाजार में इसकी खूब मांग रही। शाहमारुफ के मो. इनामुल ने बताया कि अमामा में करीब 4 मीटर सूती कपड़ा लगता है।नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।