फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इलाहीबाग इलाके में पांच घंटे कटी रही बिजली

इलाहीबाग इलाके में पांच घंटे कटी रही बिजली

Mon, 03 Jun 2019 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
इलाहीबाग इलाके में पांच घंटे कटी रही बिजली
गोरखपुर। बिजली निगम ने इस भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी को और बढ़ा दी है। रविवार को दिन भर रुक-रुककर हुई बिजली कटौती से लोग बेहाल रहे। इलाहीबाग इलाके में शाम करीब पांच घंटे बिजली कटी रही। बिजली संकट से लोगों को गर्मी के मौसम में सरकार निजात दिलवाने की लाख कोशिश कर रही हो लेकिन लोकल फ ाल्ट से यह मुश्किल साबित हो रहा है। रविवार को तारामंडल, शास्त्री चौक, रुस्तमपुर, राप्ती नगर, जूही कॉलोनी, पादरी बाजार, अलीनगर समेत अन्य शहर के कई इलाकों में बिजली की ट्रिपिंग हुई।
विज्ञापन


दिव्य नगर के संजय ने बताया कि दिन भर बिजली का आना-जाना जारी रहा। आसपास के इलाकों में भी बिजली कटौती का सिलसिला जस का तस है। बिजली के बगैर कई जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से ओवरलोड काफी ज्यादा हो चुका है।
विज्ञापन

बिजली बकाया न जमा करने वालों का कटेगा कनेक्शन

गोरखपुर। ऊर्जा मंत्री और बिजली निगम के चेयरमैन के निर्देश के बाद 15 दिनों के भीतर पांच किलोवाट और इससे ऊपर भार का कनेक्शन लेने वाले बकायेदारों का कनेक्शन तत्काल काटा जाएगा। 15 जून तक पांच किलोवाट से ऊपर भार वर्ग वालों की बकायेदारी शून्य करनी है। गोरखपुर मंडल में वर्तमान में तीन हजार 42 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने पांच किलोवाट या इससे अधिक भार वर्ग का कनेक्शन लिया है, लेकिन महीनों से बिजली का बिल नहीं जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर देवेंद्र सिंह ने कहा कि पांच किलोवाट और इससे अधिक भार वर्ग वाले बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 15 दिन में बकाया शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी अधिशासी अभियंताओं को बकायेदारों की सूची दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed