{"_id":"5cf00c5abdec22071c2e0b0a","slug":"15592357216-gorakhpur-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार ने तीन बाइक सवारों को रौंद, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार ने तीन बाइक सवारों को रौंद, दो की मौत
Fri, 31 May 2019 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
बेलीपार/कसिहार। गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कसिहार चौराहे के पास अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही तीन बाइकों में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर आई पुलिस कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।
घटना गुरुवार की सुबह करीब 5:15 बजे हुई। गोरखपुर से कौड़ीराम की तरफ जा रहे इनोवा कार नंबर यूपी 32 डीबी 3488, जो आरटीओ में लखनऊ के रहने वाले अरविंद कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है, अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा में जाकर सामने से आ रही तीन बाइकों को चपेट में ले लिया। हादसे में बेलीपार के कानापार निवासी और कप्तानगंज चीनी मिल में कार्यरत विजय प्रकाश त्रिपाठी (55) और बाइक नंबर यूपी 53 एसी 2760 जो पुराना गोरखपुर निवासी अंशु पुत्र रामाज्ञा चौधरी के नाम से रजिस्टर्ड है, पर सवार युवक की मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के शिकार एक मृतक और दो अन्य घायल युवकों के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। विजय प्रकाश त्रिपाठी की बेटी रेनू की शादी सिसवा, कप्तानगंज में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बेटी के घर से लौट रहे थे।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।