{"_id":"5ceadb0fbdec2207410e7a01","slug":"155889542414-gorakhpur-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़ियाघर में बनेंगे दो स्टेशन, चलेंगी दो ट्वाय ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़ियाघर में बनेंगे दो स्टेशन, चलेंगी दो ट्वाय ट्रेन
Mon, 27 May 2019 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। चिड़ियाघर में जानवरों को देखने के अलावा बच्चे ट्वॉय ट्रेन में सफर का आनंद उठा सकेंगे। इसमें दो ट्वाय ट्रेन चलाईं जाएंगी। इसके लिए चिड़ियाघर परिसर में ही दो स्टेशन बनाए जाएंगे।
चिड़ियाघर का निर्माण जोर शोर से चल रहा है। जानवरों के सभी बाड़े लगभग बनकर तैयार हैं। शेरों के ले आने की अनुमति मिलने के बाद उनके भी बाड़े बनाने का काम तेजी से चल रहा है। चिड़ियाघर को विश्वस्तरीय बनाने की कोशिश की जा रही है। समस्त आधुनिक सुविधाओं के साथ इसे पूर्वांचल की एक पहचान बनाने की कोशिश है।
इसी क्रम में चिड़ियाघर में रबर के पहियों पर चलने वाली ट्वॉय ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है। एक ट्रेन में दो बोगियां होंगी। एक बोगी में 21 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। यानी एक ट्रेन में 42 लोग बैठकर पशु-पक्षियों को देखने का मजा ले सकेंगे। इसके अलावा कॉफी हाउस व विशेष कैंटीन चिड़ियाघर का खास आकर्षण होगा। इसमें साइनेज (जिसपर पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी होती है) भगवान बुद्ध की मूर्ति, इंटरप्रेन्योर सेंटर, फ ोर डी थियेटर, ओपेन थियेटर, हरियाली, फव्वारे, बेंच आदि भी दर्शकों के आकर्षण के केंद्र होंगे। इन्हीं के बीच खुली जगह के चारो तरफ जानवरों के 33 बाड़े लगाए जाएंगे। इनके किनारे-किनारे आठ मीटर की चौड़ी सड़क होगी।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

चिड़ियाघर में दर्शकों की सुविधा के लिए ट्वॉय ट्रेन चलाई जाएगी। इसके साथ ही यहां आने वाले जानवरों को भी चिह्नित कर लिया गया है। चिड़ियाघर का निर्माण पूरा होने के बाद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली की अनुमति के बाद जानवरों को लाया जाएगा।
दिवाकर श्रीवास्तव, सहायक वन संरक्षक