{"_id":"5ce84195bdec2207140c6eba","slug":"155872506414-gorakhpur-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी, पीजी में प्रवेश के लिए आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी, पीजी में प्रवेश के लिए आज अंतिम मौका
Sat, 25 May 2019 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए शनिवार को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। स्नातक प्रवेश परीक्षा 11 जून से 14 जून और परास्नातक प्रवेश परीक्षा 21 से 26 जून के बीच होगी।
विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में स्नातक की कक्षाओं में वही विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे जिन्होंने संयुक्त स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। पिछले वर्ष सीटें नहीं भरने पर कॉलेजों को प्रवेश लेने की छूट दे दी गई थी। कॉलेजों में बाद में प्रवेश आवेदन फार्म भरवाए। लेकिन इस बार व्यवस्था में संशोधन किया गया है। अल्पसंख्यक कॉलेजों को केवल 50 प्रतिशत सीटों पर खुद प्रवेश लेने की अनुमति है। बाकी सीटों पर प्रवेश विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट के अनुसार ही होगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. राजवंत राव ने बताया कि 25 मई के बाद विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

प्रायोगिक परीक्षा एक व दो को
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय एलएलबी तृतीय वर्ष (छठे सेमेस्टर) की प्रयोगात्मक परीक्षा एक और दो जून को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। संयोजक प्रो. जितेंद्र मिश्र ने बताया कि सभी विद्यार्थी को परीक्षा के समय प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।