फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1556 examinees quit TET

1566 अभ्यर्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Tue, 20 Dec 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Dec 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
1556 examinees quit TET
एमपी इंटर कालेज से टीईटी की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
शहर के 27 केंद्रों पर सोमवार को दो पालियों में हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में पंजीकृत 17462 अभ्यर्थियों में से 1566 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। उधर, लखनऊ में पीसीएस अफसरों की हड़ताल वापस होने की समय से सूचना न मिल पाने की वजह से परीक्षा में पीसीएस अफसर ड्यूटी नहीं कर पाए।
विज्ञापन


हड़ताल की सूचना पर पीसीएस अफसरों की जगह दूसरे अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई थी। हालांकि जिन पीसीएस अफसरों की ड्यूटी लगी थी वे सोमवार की सुबह तय समय पर कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे मगर आपाधापी की स्थिति न बने, इसलिए निर्णय किया गया कि विकल्प के तौर पर जिनकी ड्यूटी लग गई है, वे ही करेंगे। सुबह 10 से 12.30 तक हुई पहली पाली की परीक्षा के लिए 13696 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1144 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दोपहर 2.30 से पांच बजे तक चली दूसरी पाली के लिए 3766 अभ्यर्थियों में से 3346 ही उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed