{"_id":"5c6866d8bdec22738f520168","slug":"151550345944-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज से कर रहे थे नौकरी, दो बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज से कर रहे थे नौकरी, दो बर्खास्त
Sun, 17 Feb 2019 01:09 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
जालसाजों के पास से बरामद पैनकार्ड व आधार कार्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। फर्जी दस्तावेज के आधार नौकरी कर रहे दो शिक्षकों को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। कार्रवाई गगहा के प्राथमिक विद्यालय में अमित कुमार श्रीवास्तव के नाम से पढ़ा रहे शिक्षक और गोला ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद मोहसिन के विरुद्ध की गई है।
देवरिया के वीरेंद्र शुक्ल ने गोला ब्लॉक के दो विद्यालयों में फर्जी दस्तावेज के आधार पर तैनाती की शिकायत की थी। बीएसए ने जांच शुरू की और दोनो आरोपियों को नोटिस भेजा। मोहम्मद मोहसिन उपस्थित हुआ। उसके दस्तावेज की जांच हुई तो संपूर्णानंद संस्कृत विवि से जारी पूर्व मध्यमा का प्रमाण पत्र फर्जी निकला। इसके अलावा बलिया के अमित कुमार श्रीवास्तव ने भी शिकायत की थी कि उनके नाम और आधार कार्ड का गलत प्रयोग कर फर्जी तरीके से किसी ने शिक्षक की नौकरी हासिल की है। अमित के नाम से गगहा के प्राथमिक विद्यालय में नौकरी कर रहे सहायक अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया पर वह उपस्थित नहीं हुआ। जांच में साबित हुआ आरोपी ने अमित के सभी शैक्षणिक दस्तावेज (हाईस्कूल से लेकर विशिष्ट बीटीसी तक) की कॉपी बनाकर नौकरी हासिल की थी।