फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महिला सिपाही की मौत

महिला सिपाही की मौत

Thu, 01 Nov 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
महिला सिपाही की मौत
प्रसव के बाद महिला कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू के सुरहां मातृ शिशु उपकेंद्र पर प्रसव के बाद बिगड़ी हालत
फैजाबाद जिले में में महिला थाने पर थी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। खुखुंदू क्षेत्र के सुरहां मातृ शिशु उपकेंद्र पर गुरुवार को एक महिला कांस्टेबल की प्रसव के तत्काल बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। वह फैजाबाद के महिला थाने में तैनात थी। इन दिनों मायके आई हुई थी। मौत की खबर लगते ही मायके और ससुराल बड़हलगंज में कोहराम मच गया। उधर, नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुखुंदू के दुलहूं निवासी रामायण कन्नौजिया की बेटी आशा उर्फ गुड़िया की शादी बड़हलगंज के जाईपार के संजय कन्नौजिया के साथ करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद आशा उर्फ गुड़िया ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुई थी। तकरीबन तीन सप्ताह पूर्व वह छुट्टी लेकर मायके आई थी। गुरुवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर उसे उसे मातृ शिशु उपकेंद्र सुरहां ले जाया गया। वहां बच्ची को जन्म देने के बाद उसे रक्तस्राव होने लगा। आनन-फानन में देवरिया एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मायके और ससुराल वाले बदहवास हैं। शव ससुराल वाले लेकर जाईपार गांव चले गए।



शादी के बाद भी सपनों को साकार करने में लगी रही आशा
विनय राय
खुखुंदू। अगर हौसला बुलंद हो तो बड़े से बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है। शुरू से पढ़ने में होनहार आशा उर्फ गुड़िया का शौक था पुलिस में भर्ती होना, लेकिन बीए की पढ़ाई के दौरान मां-बाप ने उसकी शादी कर दी। ससुराल में जाकर एमए और बीएड की पढ़ाई करते हुए पुलिस भर्ती की तैयारी में लगी रही। अन्तत: शादी के छह साल बाद उसने अपने संघर्षों की बदौलत मंजिल पा ली। आशा की कामयाबी में मायके और ससुराल वाले भी उसकी हौसलाफजाई करने में पीछे नहीं रहे। बताते हैं कि पढ़ाई के दौरान वर्ष 2007 में गुड़िया की बड़हलगंज के जाईपार गांव में संजय के साथ शादी हो गई। शादी के बाद सास कुंती देवी, ससुर इंद्रजीत कन्नौजिया अपनी नई-नवेली बहू को घर के लंबे आंगन में ही दौड़ने की इजाजत दे दी। शादी के दो साल बाद गुड़िया ने एक बच्ची आरुषि को जन्म दिया। फिर भी वह दौड़ लगाती रही। वर्ष 2013 में उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में शामिल होकर अपने सपनों को साकार कर लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पिता संजय जन्मी बच्ची और बड़ी बेटी आरुषि को लेकर चिंतित दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed