{"_id":"5bd74d3ebdec221e2f5b5cd2","slug":"151540836670-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामामरमामारमामम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामामरमामारमामम
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मेले में जांच कराने को उमड़ा हुजूम
अमर उजाला फाउंडेशन के आयोजन में 2485 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी गईं
टीबी, राशनकार्ड, टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं के स्टॉल पर लगी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। अमर उजाला फाउंडेशन ने सोमवार को दुदही क्षेत्र के ठाड़ीभार गांव स्थित मुसहर बस्ती में भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें 2485 लोगों ने पंजीकरण करा स्वास्थ्य जांच कराईं। अमर उजाला की तरफ से जरूरतमंदों को घर से शिविर तक लाने और वापस पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई थी।
मुख्य अतिथि डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मुसहर समाज का विकास मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। उनको राशनकार्ड, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, सड़क, शुद्ध पेयजल, शिक्षा, टीकाकरण, उज्जवला सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए भरपूर कोशिश की जा रही है। अमर उजाला ने मुसहरों की दशा पर पहले खबरें प्रकाशित कीं और फिर अनूठी पहल कर स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप लगवाया। इसके लिए जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी। सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने कहा कि मुसहर परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विभाग की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण, मुफ्त इलाज, छिड़काव सहित अन्य प्रयास किए जा रहे हैं। अमर उजाला ने इन्हें स्वास्थ्य जांच का सुनहरा अवसर दिया है। पीडी संजय पांडेय ने कहा कि जिले में 2022 तक हर पात्र लाभार्थी को आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा।
डीसी मनरेगा प्रेमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि ठाड़ीभार गांव में 227 मुसहर परिवार में से 143 लोगों को जॉबकार्ड देकर रोजगार मुहैया कराया गया है। डीपीओ एसके सिंह ने बताया कि जिले में 148 बच्चे कुपोषित चिह्नित किए गए थे, जिसमें 46 अतिकुपोषित हैं। एक सप्ताह में ठाड़ीभार गांव कुपोषणमुक्त गांव की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। डीएसओ विमल कुमार शुक्ल ने बताया कि लगभग 11 हजार आबादी वाले ठाड़ीभार गांव में 1764 राशन कार्ड बने हैं। जिन मुसहर परिवारों को राशनकार्ड नहीं मिला है, उन्हें अपात्रों का कार्ड काटकर अंत्योदय कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी शाही ने कहा कि बेहतर प्रबंधन से यह स्वास्थ्य शिविर बहुद्देशीय शिविर बन गया है। अमर उजाला की पहल अनूठी है। कोआपरेटिव बैंक के देवरिया व कुशीनगर के चेयरमैन लल्लन मिश्र ने कहा कि अमर उजाला हमेशा सामाजिक सरोकार से जुड़ कर गरीबों को जागरूक करने के साथ योजनाओं का लाभ दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाता है। सपा जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी और जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश वर्मा ने स्वास्थ्य शिविर की सफलता पर प्रसन्नता जताई।
कार्यक्रम का संचालन दुदही सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने किया। स्वास्थ्य शिविर में डीटीओ डॉ. वीपी नरसरिया, डीएमओ एसएन पांडेय, डीपीसी नंदू मिश्रा, बीडीओ सतीश सिंह, विशुनपुरा थाने के एसओ गोपाल पांडेय, एडीओ रामबेलास गोंड, एसडीआई रामसुयश वर्मा, विहिम के जिलाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही, राजकुमार कुशवाहा, विजय कुशवाहा, सीडीपीओ शांति पांडेय, ओमप्रकाश मल्ल, जितेंद्र सिंह, राजन जायसवाल सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज, विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा गांव के लोग मौजूद रहे।
शिविर में जांच कराई
जनरल ओपीडी में 1009, स्त्री रोग विभाग में 569, बाल रोग विभाग में 293, हृदय रोग विभाग में 121, फिजिशियन 263, नेत्र रोग विभाग में 160, दंत रोग विभाग में 70, टीबी रोग जांच-26 (पांच पॉजीटिव), पैथालॉजी टेस्ट 485 और 116 लोगों का टीकाकरण हुआ।
शिविर में इनका रहा सहयोग
दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से भव्य स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने से ठाड़ीभार ही नहीं, आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिला है। ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद इससे लाभान्वित हो सकें। हेल्थ इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश, डॉ. आलम आरा, डॉ. सुुभाष यादव, डॉ. एसपी चंद्र, चीफ फार्मासिस्ट एमके राय, फार्मासिस्ट जन्मेजय सिंह, एमके सिंह, अजय, सर्वेश सिंह, विजय तिवारी, इसराफिल अंसारी, आरएन सिंह, सुशील कु मार, चंद्रप्रकाश, अनिल कुमार, आरओ केएन वर्मा, लिपिक अब्दुल मन्नान, वार्ड ब्वाय अजय, संदीप, आरपी सिंह, शीला देवी, सत्येंद्र पांडेय, अमित पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, जैद, अमित, नरेंद्र, ट्रैकिंग टीबी डाइग्नोसिस क्लोजर पब्लिक वैन के एलटी दीपक कुमार दुबे के अलावा सफाईकर्मी, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
ग्राम प्रधान का विशेष योगदान रहा
ठाड़ीभार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन ने उनके ठाड़ीभार गांव में ऐतिहासिक शिविर लगाकर गांव के लोगों को अभूतपूर्व स्वास्थ्य सुविधा दिलाई है। इसके लिए पूरा गांव अमर उजाला समाचार पत्र का आभारी है। उनके साथ ग्राम प्रधान विनीता यादव, सुरेश यादव, अरशद अंसारी, ताजुद्दीन सिद्दीकी, त्रिभुवन यादव, श्रीकांत प्रसाद, उमा सिंह, नागेंद्र कुशवाहा, नंदू यादव, बबलू सिंह, लालबाबू, पन्नेलाल प्रसाद, राजन कुमार गोंड और अजय यादव सहित गांव के अनेक लोगों ने स्वास्थ्य शिविर में योगदान किया।
इलाज कराने के बाद की प्रशंसा
ठाड़ीभार गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में इलाज और जांच कराने वाले लोगों ने आयोजन की जमकर सराहना थी। ठाड़ीभार निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गांव में पहली बार इतना भव्य शिविर लगा है, जिसमें मरीजों को कैंप तक लाने और उन्हें घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। शाहपुर उचकीपट्टी गांव के जहरुल हक ने कहा कि एक ही कैंप में हर तरह की स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण की व्यवस्था पहली बार देखने को मिली। ठाड़ीभार गांव के मंसूर टोला निवासी मैलेसरी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों, शौचालय के उपयोग और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। साथ ही इलाज की सुविधा सराहनीय है। ठाड़ीभार गांव के ज्योतिया ने कहा कि मुसहरों के लिए इतनी अधिक सुविधा कभी नहीं मिली थी। इसकी जितनी सराहना की जाए, वह कम है।