{"_id":"5ba003e2867a557fea11956d","slug":"151537213410-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे परीक्षा में शामिल होने अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे परीक्षा में शामिल होने अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन
पटना से गोरखपुर के बीच वाया देवरिया सदर चलाई जा रही
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन पटना से गोरखपुर तक वाया देवरिया सदर व छपरा के रास्ते 16 सितंबर से चल रही है।
रेल प्रशासन के शेड्यूल के मुताबिक (03241) पटना-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 18, 19, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28 एवं 30 सितंबर को पटना से सुबह 6.00 बजे छूटेगी। इसके बाद पाटलीपुत्र, दिघवारा, छपरा, सीवान, देवरिया सदर से होते हुए गोरखपुर में दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (03242) गोरखपुर-पटना स्पेशल ट्रेन 18, 19, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28 एवं 30 सितंबर को गोरखपुर से शाम 7.30 बजे छूटेगी। इसके बाद देवरिया सदर से सीवान, छपरा दिघवारा, पाटलीपुत्र के रास्ते पटना तड़के 3.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआर के दो तथा साधारण श्रेणी के 13 सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।