फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रिटायर्ड सैनिक के बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

रिटायर्ड सैनिक के बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

Thu, 19 Jul 2018 01:38 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 19 Jul 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड सैनिक के बेटे की धारदार  हथियार से गला काटकर हत्या
क्राइम - फोटो : demo
पाली (गोरखपुर)। सहजनवां थाना क्षेत्र के सेदुणा गांव में रुपए के लेन- देन को लेकर रिटायर्ड सैनिक के बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोप गांव के ही तीन युवकों पर है । हत्या की सूचना पाते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है , मगर वह घर छोड़कर फरार हैं। तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन फोर्स लगा दी गई है।
विज्ञापन


सेना से रिटायर सैनिक समीम का बेटा उसमान बाहर रहकर कमाता था मगर कुछ महीने पहले घर लौट आया था। मां के मुताबिक उसने गांव के 11 लोगों को बेंगलुरु कमाने भेजा था। गांव के ही रामजी भी उन में से एक थे। उसमान गांव के ही रामजी से पिछले कुछ दिनों से रुपए की मांग कर रहा था, जो बेंगलुरु भेजने के लिए तय हुआ था। मगर राम जी रुपए नहीं देना चाहते थे ।इसी बात को लेकर दोनों में तनातनी चल रही थी। एक हफ्ते पहले मामला घघशरा चौकी पर गया था। पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाया था लेकिन रामजी चौकी नहीं गए थे। बुधवार की रात 8.00 बजे के करीब उसमान घर पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान रामजी, गुड्डू और बबलू धारदार हथियार लेकर आए और पीछे से उसमान के गर्दन पर वार कर दिया। खून से लहूलुहान उस्मान का शोर सुनकर घरवाले दौड़े और इलाज के लिए सहजनवा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन


गर्भवती है उसमान की पत्नी

मृतक उसमान की पत्नी पिंकी वर्तमान में गर्भवती है। उनका एक सात वर्ष का बेटा साहिल है। उसमान पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। उसमान की मौत के बाद उसकी पत्नी रोरो कर बेहोश हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed