{"_id":"5a75cd284f1c1b8e268b7f2f","slug":"151517669672-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के आगे दीवार खड़ी करने का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के आगे दीवार खड़ी करने का विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 03 Feb 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्री चौक के सुंदरीकरण के तहत नगर निगम ने कुछ दुकानों के आगे दीवार खड़ी करने की योजना तैयार की है। इसकी जद में आने वाले दुकानदारों ने शनिवार को शास्त्री चौक पर प्रदर्शन किया । नगर आयुक्त और कमिश्नर को ज्ञापन देकर इस योजना में बदलाव की मांग की है।
नगर निगम ने शास्त्री चौक को सुंदर बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत शहीद स्मारक से लाल बहादुर शास्त्री चौराहे के बीच डिवाइडर और थ्री डी जेब्रा क्रासिंग बनाई जाएगी। इसके साथ ही डीएम कार्यालय परिसर की दीवार पर वॉल फाउंटेन भी बनाने की तैयारी है। वहां के दुकानदरों का कहना है कि इसके लिए नगर निगम ने चौराहे के पास की आठ दुकानों के आगे पांच फीट चौड़ा फुटपाथ और उसके बाद चार से पांच फीट ऊंची दीवार बनाने की योजना बनाई है। योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, विजय जायसवाल, शोएब आलम समेत अन्य दुकानदारों ने निगम की इस योजना का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
दुकानदारों ने कहा कि ऐसा होने से उनकी पूरी दुकानदारी खत्म हो जाएगी और जीवनयापन मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में निगम को अपनी इस योजना में बदलाव करना चाहिए। नाली तक ही फुटपाथ बनाई जाए। विरोध प्रदर्शन में हरेंद्र यादव, सतेंद्र रंजन पांडेय, रामकिशुन, विनोद सिंह, अरविंद सिंह, धरम सिंह, गोरख जायसवाल, भगवती जायसवाल, अनिल शुक्ला, रामाधारी जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल आदि मौजूद थे।