{"_id":"5a2ea0324f1c1b74698c1191","slug":"151513005106-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमर नृत्य ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूमर नृत्य ने बांधा समा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 09 Feb 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरडीपीजी कॉलेज में दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पिंकी, सुष्मिता, शिप्रा तिवारी और शिप्रा की टीम ने घूमर नृत्य पेश कर माहौल को ऊंचाई प्रदान की। छात्रा संस्कृति ने मनमोहक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। लोकगायक राकेश श्रीवास्तव ने सुनो श्री राम कहानी गीत सुना माहौल में भक्ति घोल दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने भरतनाट्यम, समूह गान, नाटक पेश कर माहौल को और खुशमिजाज बना दिया।
मुख्य अतिथि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के ललित कला एवं संगीत विभाग के पूर्व हेड डॉ. भारत भूषण ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कला, सौंदर्य और सृजनात्मकता की अभिव्यक्ति होती है। जो छात्र अपनी मौलिक रुचि के अनुसार विषय का चयन करता है, निश्चित ही आगे बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मेयर और समाजसेवी पवन बथवाल मौजूद रहे। प्रदर्शनी में छात्राओं की ओर से विभिन्न विधाओं से जुड़ी पारंपरिक पेंटिंग की सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर संजीव केतन, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. ज्योत्सना त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।