{"_id":"5a2553ec4f1c1bc9678bfdaf","slug":"151512395756-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस नाव पर राहुल, वह डूबेगी : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस नाव पर राहुल, वह डूबेगी : योगी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
संस्थापक समारोह में बोलते योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस नाव पर राहुल बैठेंगे, वह डूब जाएगी। यह कांग्रेस के तमाम नेता भी मानते हैं। कांग्रेस पार्टी वंशवादी और परिवारवादी है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय है। शाहजाद पूनावाला ने भले ही विरोध किया हो लेकिन दूसरा नामांकन नहीं होगा। नामांकन प्रक्रिया दिखावा है। राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का पोस्टर, बैनर बन गया होगा। जल्द ही हर शहर में यही पोस्टर, बैनर टंगा मिलेगा। नई व्यवस्था से भी कांग्रेस का भला नहीं होगा। यह हर कोई जानता है। अब वह कांग्रेस नहीं है, जिसके मंच से महात्मा गांधी, सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस ने स्वाधीनता की अलख जगाई थी।
केरल के लव जेहाद मामले से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआईए ने लड़की के पति के आईएसआई से संबंधों की रिपोर्ट दी है, फिर भी कांग्रेस उसे बचाने में लगी है। कांग्रेस के एक नेता ही सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की पैरवी कर रहे हैं। कांग्रेस के लोगों ने भोली-भाली लड़की को राष्ट्रद्रोही ताकतों के साथ जोड़ दिया है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच दिसंबर से सुप्रीम कोर्ट में नियमित सुनवाई होगी। अब फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन
अनुशासनहीन तकनीक मानवता के लिए खतरा : योगी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीवन में आमूल चूल बदलाव के लिए राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण शिक्षा की वकालत की। उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षा ही व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकती है। उन्होंने तकनीक और प्रबंधन के महत्व को भी रेखांकित किया और कहा कि दोनों महत्वपूर्ण हैं लेकिन बगैर अनुशासन तकनीक का इस्तेमाल घातक हो सकता है। उत्तर कोरिया में एक सनकी शासक के हाथ परमाणु हथियार लग गया तो वह मानवता के लिए चुनौती बन गया है।
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिषद शिक्षा की गुणवत्ता के साथ राष्ट्रीयता को जोड़ने में अग्रणी रहा है। शिक्षण संस्थाओं को समाज, राष्ट्र के सामाजिक सरोकारों से संबंध रखना होगा। राष्ट्रधर्म से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता। स्वच्छ भारत मिशन से ही इंसेफेलाइटिस, डेंगू सहित अन्य वीषाणुजनित बीमारियों को खत्म किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह मिशन जनता की भलाई के लिए है। मुख्यमंत्री ने पर्व और त्योहार से समाज को जोड़ने की सलाह दी। साथ ही कहा कि उत्तराखंड के तीर्थ स्थल हमारी आत्मा के एकात्म बिंदु हैं। समय-समय पर ऋषियों और मुनियों ने अपनी साधना, कुशल नेतृत्व से समाज को नई दिशा दी। शिक्षा परिषद की शोभायात्रा अनुशासन की पहली इकाई है। विद्यार्थियों का पहनावा और वेश-भूषा प्रभावित करता है। अगर आप अच्छा आचरण करेंगे तो लोग प्रभावित होंगे और किसी पर भार नहीं बनेंगे।