{"_id":"5a118aaf4f1c1b3c3d8b8769","slug":"151511099055-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया अनूठा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया अनूठा प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को महंगाई का अनोखे अंदाज में विरोध किया। उन्होंने टमाटर, प्याज, आलू के अलावा रसोई गैस के सिलेंडर को दफन किया। कहा, महंगाई की वजह से आम आदमी के लिए इन्हें खरीद पाना मुश्किल हो गया है।
कांग्रेस जिला महासचिव अनवर हुसैन और उपाध्यक्ष एसएस पांडेय के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। बेतियाहाता में आयोजित प्रदर्शन के दौरान अनवर हुसैन ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। टमाटर 60 रुपये तो प्याज 40 रुपये किलो बिक रहा है। रसोई गैस की कीमत 700 रुपये से ज्यादा कर दी गई है। एसएस पांडेय ने कहा कि उज्ज्वला योजना का अब लोगों को फायदा मिलना बंद हो गया है। महंगे गैस सिलेंडर के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अब फिर से लकड़ी पर खाना बनाने को विवश हैं।
प्रदर्शन करने वालों में मो. खालिद, कुंदन चौधरी, सोनू कुमार, मो. अयूब, चंदन मद्धेशिया, देवेंद्र निषाद, डॉ. आमिर, संजुम आरिफ, अजय पांडेय, दुर्गेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, मशरूर आलम, पवन यादव, मो. इमरान खान, शहाबुद्दीन अंसारी, फजल अहमद, निसार खान आदि मौजूद रहे।