{"_id":"59ff47864f1c1b69678b95c2","slug":"151509902214-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी बेटे ने रॉड से पीटकर की मां की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी बेटे ने रॉड से पीटकर की मां की हत्या
Sun, 05 Nov 2017 11:20 PM IST
deoria
deoria
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
रामदेनी देवी (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बघौचघाट (देवरिया)। शराबी बेटे ने घरेलू विवाद में मां को लोहे के रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। बेरहमी से हत्या की यह वारदात बघौचघाट थाना के शाहपुर शुक्ल गांव में हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को रॉड सहित पकड़ लिया। युवक को थाने ले जाया गया है। आरोपी की भाभी फूलमती, पत्नी हरेंद्र ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ है। बघौचघाट थाना के शाहपुर शुक्ल गांव के स्वर्गीय नंदेश्वर की पत्नी रामदेनी देवी (60) अपने छोटे बेटे हेमंत के साथ रहती थी। उनका बड़ा बेटा अपनी पत्नी फूलमती के साथ पड़ोस में ही रहता है। गांव के लोगों के मुताबिक छोटा बेटा हेमंत प्रसाद मनबढ़ किस्म का था और आए दिन शराब पीकर अपनी मां से झगड़ता रहता था। मां की पिटाई भी करने से बाज नहीं आता था। उसके इस रंगढंग के चलते ही हरेंद्र और उसकी पत्नी किराए के घर में अलग रहने लगे थे। रविवार की शाम को वह किसी बात आग बबूला हो उठा। मां उक्त घर पर नहीं थीं, लिहाज़ा वह रॉड लेकर पिटाई करने के लिए उन्हें ढूंढने लगा। इतने में ही रामदेनी घर लौटीं। मां को देखते ही हेमंत रॉड लेकर उनपर टूट पड़ा। वह मां केा तब तक बेरहमी से पीटता रहा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद हेमंत रॉड लेकर घर के दरवाजे पर ही बैठ गया था। उसके उग्र रूप को देखकर किसी की हिम्मत नहीं हुई कि आकर रामदेनी को देखे या अस्पताल ले जाने की कोशिश करे। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी बघौचघाट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हेमंत को रॉड सहित पकड़ लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गांववालों का कहना है कि हेमंत अकसर ही अपनी मां को मारता-पीटता रहता था। आरोपी के बड़े भाई हरेंद्र की पत्नी फूलमती ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ राजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। प्रथम दृष्टया धारा 304 का केस बनता दिख रहा है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी संदीप सिंह और एडिशनल एसपी सुरेंद्र बहादुर ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।