{"_id":"59ff16ad4f1c1bec538bb3cd","slug":"151509889709-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के धरमराज समेत मेयर के लिए छह नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के धरमराज समेत मेयर के लिए छह नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
नामांकन करते धरमराज।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है। लिहाजा रविवार को नामांकन फार्म खरीदने से लेकर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कांग्रेस के धरमराज चौहान समेत मेयर पद के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं 295 प्रत्याशियों ने पार्षद के लिए नामांकन कराया।
रविवार को कांग्रेस के धरमराज चौहान के अलावा भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिन वादी के बजरंगी, पीस पार्टी से मो. अरशद, सर्वोदय भारत पार्टी सेे अशोक कुमार गुप्ता ने नामांकन कराया। श्रीचंद और इस्लाम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मेयर के लिए नामांकन किया। इसके साथ ही मेयर पद के लिए अब तक नौ दावेदारों के नामांकन हो चुके हैं। धरमराज चौहान सुबह नगर निगम स्थित लक्ष्मी बाई पार्क पहुंचे। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समर्थकों के साथ नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं पार्षद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 600 से ज्यादा हो चुकी है। केवल रविवार को ही 295 प्रत्याशियों ने पार्षद के लिए नामांकन कराया। अब तक 633 प्रत्याशी नामांकन करा चुके हैं।
पर्चे जो दाखिल हुए
निकाय अध्यक्ष सदस्य
पिपराइच 13 69
सहजनवां 16 59
बांसगांव 7 22
मुंडेरा बाजार 3 28
पीपीगंज 7 51
गोला 6 19
बड़हलगंज 13 35
उनवल 8 55