फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जांच के घेरे में 35 प्राइवेट आईटीआई

जांच के घेरे में 35 प्राइवेट आईटीआई

Thu, 21 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
जांच के घेरे में 35 प्राइवेट आईटीआई

विज्ञापन
गोरखपुर। कहने को जिले में सरकारी के साथ प्राइवेट आईटीआई की भरमार है, मगर ज्यादातर का हाल प्राथमिक विद्यालयों से भी गया गुजरा है। न तो इनके पास खुद के भवन हैं, और ना ही सुविधा संसाधन। विद्यार्थियों और शिक्षकों की संख्या भी कागजों तक ही सिमट कर रह गई है। मानकों को ताक पर रखकर चल रहे इन प्राइवेट कॉलेजों पर शिकंजा कसने वाला है। शासन ने गोरखपुर और देवरिया के 35 प्राइवेट आईटीआई की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। इनमें गोरखपुर के 31 और देवरिया के चार आईटीआई हैं।

तीन सदस्यीय कमेटी की अगुवाई जेडी आईटीआई राजेश राम को सौंपी गई है। आईटीआई चरगांवा केप्रिंसिपल सुनील श्रीवास्तव और सहायक सेवायोजन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। कुछ समय पहले सीएम योगी आदित्यनाथ से एक अनाम शख्स ने शिकायत कर प्राइवेट आईटीआई में खुलेआम चल रही मनमानी की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने प्राइवेट आईटीआई में ट्रेड के मुताबिक उपकरणों और संसाधनों की कमी के साथ, एक ही भवन में दो आईटीआई संचालित होने और किराए के भवन में चल रहे प्राइवेट आईटीआई की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


इन मानकों की होगी जांच
भवन, भूमि, टूल्स, उपकरण, विद्युत लोड, संबद्धता पत्र, ट्रेड, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और शिक्षकों संख्या।

वर्जन
शासन स्तर से शिकायत के बाद गोरखपुर और देवरिया के प्राइवेट आईटीआई की जांच की जा रही है। मानकों की जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
- राजेश राम, जेडी आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed