{"_id":"59af07654f1c1bac078b472c","slug":"151504642917-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचानन राय की पुण्यतिथि मनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचानन राय की पुण्यतिथि मनाई गई
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में पंचानन राय की10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजित किया। शिक्षकों ने कहा कि जुझारू नेतृत्व के लिए पंचानन राय सदैव याद किए जाएंगे।
संघ के प्रदेशीय मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि पंचानन राय का व्यक्तित्व विराट था। वह शिक्षकों के सच्चे हितैषी थे। शिक्षकों को जो कुछ भी मिल रहा है वह सब उनके संघर्षों की बदौलत है। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षकों उनके बताए रास्ते पर चलाना होगा, तभी हम अपने हक को हासिल कर सकेंगे। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष गोरख लाल श्रीवास्तव, मंडलीय मंत्री श्रीनाथ दीक्षित, अयोध्या प्रसाद राय, प्रधानाचार्य डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य रामजन्म सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेन्द्र प्रताप चंद, श्रीनिकेत शाही, शशिभूषण मिश्र, लल्लन चौहान, डॉ. आनंद कुमार सिंह, आशुतोष दूबे, दीप्तिमान, बृजेश मणि आदि ने संबोधित किया।