{"_id":"59ac5e084f1c1b45738b500f","slug":"151504468488-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. कफील खान का भाई भी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. कफील खान का भाई भी हिरासत में
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज कांड में जेल में बंद डॉ. कफील खान से मुलाकात कर बाहर निकले बड़े भाई आदिल को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया। आदिल से क्राइम ब्रांच की टीम ने डॉ. कफील की प्रॉपर्टी, प्राइवेट प्रैक्टिस के साथ ही उनके फरार होने और शरणदाताओं के बारे में चार घंटे तक पूछताछ की और शाम पांच बजे उन्हें छोड़ा। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने आदिल से कुछ दस्तावेजी साक्ष्य भी हासिल किए।
डॉ. कफील के भाई आदिल रविवार को जेल में कपड़े व कुछ सामान लेकर मिलने पहुंचे थे। आदिल की डॉ. कफील की क्लीनिक के पास ही इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकान है। सुबह दस बजे के करीब नंबर लगाने के बाद आदिल ने डॉ. कफील से जेल में मुलाकात की। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह जेल के गेट से बाहर आए, क्राइम ब्रांच ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस वालों ने अपने मोबाइल से आदिल की एक अफसर से बातचीत कराई। करीब तीन मिनट तक बात कराने के बाद पुलिस उन्हें साथ लेकर चली गई। सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच ने आदिल से डॉ. कफील की प्रापर्टी की पूरी जानकारी मांगी है। इसके साथ ही उनकी फरारी के बारे में पूछताछ की। हालांकि आदिल ने इसकी जानकारी न होने की बात कही। क्राइम ब्रांच ने आदिल की डॉ. कफील से मोबाइल पर हुई बातचीत का हवाला देकर कई सवाल पूछे, जिस पर आदिल उलझते चले गए। इसके बाद पुलिस ने डॉ. कफील की प्राइवेट प्रैक्टिस के बारे में पूछताछ की। पुलिस का तर्क था कि जब डॉक्टर भाई की क्लीनिक उनकी दुकान के बगल में है तो उन्हें पता कैसे नहीं है? हालांकि पुलिस के सामने आदिल ने प्राइवेट प्रैक्टिस की जानकारी होने से इंकार कर दिया, लेकिन बाद में जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उन्होंने कुछ दस्तावेज पुलिस को मुहैया कराए। माना जा रहा है कि केस को मजबूत करने में ये दस्तावेज अहम साबित होंगे।