{"_id":"59a71e964f1c1be9278b48a7","slug":"151504124566-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में खंगाले गए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में खंगाले गए दस्तावेज
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन के कमी के बीच मौत मामले के आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी से गोरखपुर में पूछताछ के साथ ही अन्य आरोपियों के धर पकड़ की कोशिश की जा रही है। बुधवार को एसपी सिटी विनय सिंह, एसपी नार्थ गणेश साहा अलग-अलग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घंटों दस्तावेज खंगाले गए। विवेचना कर रहे सीओ कैंट अभिषेक सिंह भी दस्तावेजी साक्ष्य को मजबूत करने के लिए अफसरों से लगातार संपर्क में बने रहे। उधर, पुलिस ने विवेचना में सहयोग करने को लेकर सभी आरोपियों को नोटिस भी भेजा है।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज इस पूरे प्रकरण को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस ऐसी कोई चूक नहीं करना चाहती, जिसका आरोपी फायदा उठा सके। पुलिस नोटिस भेजकर आरोपियों को विवेचना को बुला रही है यदि इसके बाद भी सामने नहीं आए तो उन्हें भगौड़ा घोषित करने की कार्रवाई की जाएगी, फिर कोर्ट में अर्जी देकर कुर्की का आदेश लिया जाएगा। उधर, पुलिस की तीन अलग अलग टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सीओ कैंट, सीओ गोरखनाथ और सीओ यातायात की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी को लगाई गई है। पुलिस मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद अहम सुराग हाथ लगने का भी दावा कर रही है।
दबाव बनाने को रिश्तेदारों के घर भी देंगे दबिश
मेडिकल कॉलेज प्रकरण में दर्ज केस में आरोपी बनाए गए 9 लोगों में से सात की गिरफ्तारी अभी भी चुनौती बनी हुई है। पुलिस अब इन फरार आरोपियों के रिश्तेदारों की कुंडली जुटा रही है। पुलिस दबाव बनाने के लिए उनके रिश्तेदारों के घरों में भी दबिश देने की तैयारी में है।