{"_id":"599b06b34f1c1bd74a8b48fc","slug":"151503332019-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प की टीम ने देखी अस्पताल की व्यवस्\nथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प की टीम ने देखी अस्पताल की व्यवस् था
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
कायाकल्प की टीम ने जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। कायाकल्प के पैरामीटर पर खरे उतरने वाले अस्पतालों को नकद पुरस्कार जाएगा। सोमवार सुबह महिला अस्पताल में पांच सदस्यीय टीम पहुंची। इसके दो सदस्य लखनऊ से हैं, जबकि दो स्थानीय। डीपीएम बस्ती भी टीम का हिस्सा हैं। एसआईसी डॉ. डीके सोनकर ने बताया कि टीम अभी जायजा ले रही है। मंगलवार को भी टीम अस्पताल की व्यवस्था देखेगी। जिला अस्पताल का जायजा लेने के दौरान टीम ने पीडियाट्रिक आईसीयू देखा। मरीजों को दिए जा रहे भोजन को भी चखा। टीम ने एसआईसी डॉ. आरके गुप्ता को कुछ कमियों पर ध्यान दिलाया। बता दें योजना के तहत सैनिटेशन, हाइजीन, इंफेक्शन कंट्रोल, हॉस्पिटल कीपअप व वेस्ट मैनेजमेंट जैसे बिंदुओं पर बेहतरीन कार्य करने वाले प्रदेश के दो जिला अस्पतालों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 लाख और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाना है।