{"_id":"598cc2434f1c1b5f658b4588","slug":"151502396995-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिलने पहुंचे अमन मणि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिलने पहुंचे अमन मणि
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
पत्नी सारा की हत्या के आरोपों से घिरे नौतनवां से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने अपनी बहनों अलंकृता, तनुश्री और छोटे भाई के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की। विधायक ने बताया कि नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विकास के संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
अमनमणि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उनके साथ उनकी दो बहनें तथा छोटा भाई भी था। मंदिर स्थित सीएम कार्यालय जाने के लिए विधायक जब मुख्य गेट पहुंचे तो वहां तैनात पुलिस वालों ने उन्हें रोक दिया। करीब 20 मिनट के इंतजार के बाद विधायक, उनकी बहन और भाई को अंदर जाने को मिला। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद विधायक घर रवाना हो गए। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री से मुलाकात विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर की गई। इसका दूसरा मतलब निकालना ठीक नहीं है। उन्होंने कुछ मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को दिया है।