{"_id":"598cbf774f1c1b89478b4625","slug":"151502396279-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी के लिए राधा कृष्ण की मूर्तियों की रंगाई पोताई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी के लिए राधा कृष्ण की मूर्तियों की रंगाई पोताई शुरू
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मूर्तिकार अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। पुलिस लाइन, आरपीएफ और जलकल के पास कारीगर राधा और कृष्णा की मूर्तियां बना रहे हैं। कारीगरों ने दो माह पहले ही मूर्ति बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। इस बार बाजार में सुनहरे और सिल्वर रंग के अलावा अलग-अलग रंगों और नगों जड़ित मूर्तियां भी नजर आएंगी। मूर्तिकारों में अधिकांश कोलकाता के रहने वाले हैं। इनका कहना है कि सौ से लेकर एक हजार रुपये तक की कीमत वाली मूर्तियां बाजार में उपलब्ध होंगी।