फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रैली को लेकर सपा की बैठक

रैली को लेकर सपा की बैठक

Fri, 04 Aug 2017 09:08 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
रैली को लेकर सपा की बैठक

विज्ञापन
गोरखपुर। नौ अगस्त को प्रस्तावित देश बचाओ, देश बनाओ रैली के लिए समाजवादी पार्टी के अलग-अलग संगठनों ने शुक्रवार को रैली को सफल बनाने के लिए बैठक की। बेतियाहाता के सपा कार्यालय पर युवजन सभा की मासिक बैठक हुई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी तय की गई।
युवजन के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा से मुक्ति चाहती है। मुख्यमंत्री की जिले में मौजूदगी के साथ समाजवादी क्रांति एवं इनकलाब के नारे बुलंद होंगे। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, अवधेश यादव, संजय पहलवान ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

वहीं महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने भी रैली को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि सपा का इतिहास संघर्षों से जुड़ा है। कानून के बिगड़ते हालात के खिलाफ प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आंदोलन किया जाएगा। जीडीए ऑफिस के पास स्थित लॉन में कार्यक्रम होगा। बैठक में पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, राजीव यादव, प्रमोद, सहादत अली, हरिकेश यादव, मनोज निषाद, साहिद खान, हीरा यादव, अमीरूद्दीन अंसारी, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के दौरे से बढ़ी बेचैनी
नौ अगस्त को ही सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आ रहे हैं। इसी बीच सपा के आंदोलन की रणनीति ने प्रशासनिक अफसरों की बेचैनी बढ़ा दी है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि यदि सीएम का कार्यक्रम फाइनल हुआ तो किसी भी तरह के आंदोलन की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed