{"_id":"5974e63c4f1c1bc24b8b473c","slug":"151500833340-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 बोतल नेपाली शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 बोतल नेपाली शराब बरामद
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों ने अलग-अलग कार्रवाई में 205 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है। साथ ही दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने वह नाव भी बरामद की है, जिस पर लादकर शराब यूपी की सीमा में लाई जा रही थी।
शनिवार की रात करीब आठ बजे बजे नियमित गश्त के दौरान धनिया रेता रोहुआ नाला के पास रमपुरवा पोस्ट पर तैनात एसएसबी के जवानों ने साइकिल पर लदे 30 बोतल नेपाली शराब के साथ बिहार के वाल्मीकि नगर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसका नाम लोरिक चौधरी है। उसे पुलिस को सौंप दिया। इस छापेमारी दल की अगुवाई एएसआई विजय गिरी कर रहे थे। दूसरी कार्रवाई में झंडू टोला पोस्ट के जवानों ने इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित साधु घाट के समीप छापा मारकर नाव सहित 145 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। यह शराब यूपी क्षेत्र में लाई जा रही थी। तस्कर नदी में कूदकर भाग निकला। तीसरी कार्रवाई में एसएसबी के रमपुरवा पोस्ट के जवानों ने 30 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसबी के एसआई मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए नाव व शराब बरामद की गई है।