फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ... सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं

... आते ही नहीं हैं सफाई कर्मचारी

Fri, 14 Jul 2017 10:01 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
... सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं
निर्माण कार्य का निरीक्षण करतीं मेयर। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से सफाई कर्मियों के नाम पर खूब बंदरबांट हो रही है। वार्डों में सप्ताह, दो सप्ताह में एक दिन सफाई कर्मचारी जाते हैं। इससे वार्डों में गंदगी का अंबार लगा रहता है। ऐसी ही परेशानी झेल रहे इस्माइलपुर वार्ड के लोगों ने मेयर डॉ. सत्या पांडेय से इस संबंध में शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद मेयर शुक्रवार को वार्ड संख्या 67 इस्माइलपुर में पहुंची। साहबगंज मुख्य मार्ग एवं शिव मंदिर व बजरंग दाल के आसपास की विभिन्न गलियों के निरीक्षण में उन्हेें गंदगी का अंबार नजर आया। लोगों ने जब बताया कि सफाई कर्मचारी काफी दिनों के बाद आते हैं और जब आते हैं तो पैसा मांगते हैं। इसके बाद मेयर ने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पीएन गुप्ता को मौके पर तलब किया। चेतावनी देते हुए कहा कि शनिवार को पूरे क्षेत्र की विधिवत सफाई हो जानी चाहिए। नालियों की सिल्ट की सफाई करने के बाद दवा का छिड़काव भी होना चाहिए। अगर फिर इस संबंध में शिकायत मिलती है स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इस दौरान जलकल सहायक अभियंता अनूप सिंह, सफ ाई निरीक्षक श्रवण सोनकर, समाजसेवी चन्द्रप्रभा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



मेयर ने किया जागरूक
गोरखपुर। मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने हुमायूंपुर वार्ड में इंसेफ्लाइटिस, स्वाइन फ्लू, डेंगू, टायफ ाइड आदि बीमारियों से बचने के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखना, स्वच्छ पानी पीना, बासी खाना नहीं खाना, खाना ढंक कर रखना, खुले मैदान में शौच नहीं करना, शौच से आने के बाद अच्छी तरह साबुन से हाथ धोना, सडे़ गले फ ल सब्जियों को नहीं खाना तथा मच्छरों से बचने बहुत जरूरी है। अगर घर का कोई सदस्य इन बीमारियों से ग्रसित होता है तो तत्काल उसे डॉक्टर से दिखाना चाहिए। जागरूकता के इस अभियान के दौरान पार्षद रंजूला रावत, राधेश्याम रावत, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अखिलेश श्रीवास्तव, पीएन गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed