फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एनईआर ने मांगी देहरादून के लिए नई ट्रेन

एनईआर ने मांगी देहरादून के लिए नई ट्रेन

Fri, 14 Jul 2017 08:54 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
एनईआर ने मांगी देहरादून के लिए नई ट्रेन

विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर से देहरादून के बीच नई ट्रेन चलाने की मांग की है। रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव में देहरादून के लिए चलने वाली ट्रेन के समय में बदलाव का भी जिक्र किया गया है। रेल प्रशासन का कहना है कि समय में बदलाव करने पर उत्तर रेलवे को आपत्ति भी नहीं होगी।
देहरादून एक्सप्रेस को नियमित करने की मांग लंबे अरसे से चल रही है। ट्रेन में ज्यादातर हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालु सफर करते हैं। मुख्यमंत्री बनने के पहले योगी आदित्यनाथ ने बतौर सांसद रेलमंत्री और रेल राज्यमंत्री से ट्रेन को नियमित करने की मांग की थी। रेल प्रशासन ने भी प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया था। लेकिन ट्रेन चलाने में उत्तर रेलवे ने हाथ खड़े कर दिए। उत्तर रेलवे ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि देहरादून एक्सप्रेस जिस वक्त उत्तर रेलवे के रेलखंड से गुजरती है। उस दौरान ट्रेनों की आवाजाही अधिक होती है और ट्रैफिक पर लोड बढ़ जाता है। ऐसे में देहरादून एक्सप्रेस रोजाना चला पाना नामुमकिन है।
विज्ञापन

जीएम सत्य प्रकाश त्रिवेदी ने एक बार फिर ट्रेन चलाने में रुचि ली है। उनके निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे ने नया प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें कहा गया है कि उत्तर रेलवे अपने रेलखंड में जब भी समय मिले, उस वक्त ट्रेन चलाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे तैयार है। सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि देहरादून के लिए ट्रेन चलाने की कोशिश की जा रही है। नए प्रस्ताव पर आपत्ति नहीं आई तो जल्द ही ट्रेन चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
सप्ताह में तीन दिन चलती हैं देहरादून एक्सप्रेस
देहरादून एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलती है। यह हफ्ते में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को गोरखपुर से और एक दिन सोमवार को मुजफ्फरपुर से रवाना होती है। गोरखपुर से ट्रेन के चलने का समय रात 9:15 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed