फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पमपम

पमपम

Mon, 26 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पमपम
पीस पार्टी नेता पमपम का कत्ल
विज्ञापन

- मृतक हिस्ट्रीशीटर भी था, घोरखल स्थित एक राइस मिल में हुई वारदात
- शरीर में पांच गोलियां लगीं, छह खोखे और शराब की तीन खाली बोतलें बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर।
हिस्ट्रीशीटर और पीस पार्टी नेता राजकपूर पाठक उर्फ पमपम पाठक की सोमवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को घोरखल स्थित एक राइस मिल में अंजाम दिया गया। मृतक के शरीर पर में पांच गोलियां लगीं थी, जबकि मौके से छह खोखे व शराब की तीन खाली बोतलें मिलीं हैं। पीस पार्टी नेता की हत्या की खबर सुनकर समर्थक सड़क पर उतर आए और शव ले जा रहे वाहन को आजाद तिराहे के पास रोककर पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में पुलिस द्वारा जल्द खुलासे के आश्वासन पर समर्थक मान गए।
बखिरा क्षेत्र के सिंहटीकर निवासी और पीस पार्टी के खलीलाबाद के नगर अध्यक्ष राजकपूर पाठक उर्फ पमपम पाठक(25) पुत्र राजेश पाठक की की सोमवार को घोरखल स्थित प्रमोद जायसवाल की राइस मिल में गोली मार हत्या कर दी गई। हत्या के शव को राइस मिल के मुख्य गेट के बाहर रखकर आरोप फरार हो गए। सूचना पर एसपी और एएसपी व कोतवाली पुलिस के साथ ही पहुंची फॉरेंसिक टीम पहुंची। जांच में पुलिस को पुलिस को शव के पास दो और सड़क पर गिरे कारतूस के चार खोखे मिले। एक खोखा 38 बोर और पांच 32 बोर के हैं। पमपम को सिर, गले, सीने और पीठ में कुल पांच गोलियां लगी मिलीं।
विज्ञापन

पमपम की हत्या की खबर शहर में फैलते ही उनके समर्थक जुटने लगे हुए। पिता का आरोप है कि उनके बेटे को दिन में 12 बजे प्रमोद जायसवाल, पुत्र बाबूलाल जायसवाल ने फोन करके घोरखल स्थित अपनी राइस मिल में बुलाया था। बेटा चाचा इंद्रसेन पाठक, पवन सिंह व चंदन सिंह को साथ लेकर प्रमोद जायसवाल की राइस मिल पर गया। वहां पंचायत के दौरान प्रमोद जायसवाल व जवाहिर जायसवाल व कुछ अन्य लोगों ने पिस्टल और रिवाल्वर से अचानक बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर कर लोगों को धमकाते हुए भाग निकले। पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। इधर, परशुराम शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष विकास पांडेय अपने समर्थकों के साथ कोतवाली परिसर में आरोपियों गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। कोतवाल राकेेश यादव ने बताया कि पमपम पाठक बखिरा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। पमपम की हत्या के मामले में प्रमोद जायसवाल, जवाहिर जायसवाल समेत तीन अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed