फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी

Wed, 21 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी
महराजगंज। तृतीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजन सुबह 7 बजे से होगा जिसमें पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार यहां 45 मिनट के विभिन्न आसन किए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा लेकर स्वास्थ्य तक की जिम्मेदारी अफसरो को सौंप दी गई है। करीब 2 हजार से अधिक लोगों को स्टेडियम में पहुंचने की संभावना है। जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से दुर्गा मंदिर परिसर में योग कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह र्स्पोट्स स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यदि योग के समय पर बारिश होती है तो स्टेडियम के हाल में व्यवस्था रहेगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम आरपी कश्यप, एसडीएम सदर देवेश गुप्ता, अजात शत्रुशाही, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएओ डा. आरके तिवारी ने कहा कि स्टेडियम में एक डॉक्टर, एंबुलेंस, फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स तैनात किए गए है। डॉक्टरों की टीम रिजर्व रखी गई है। जिले के सभी पीएचसी सीएचसी के डाक्टर संबधित क्षेत्र में सेवा देने के लिए सतर्क रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर एमपी सिंह ने बताया कि नगर में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सर्कील के थानो से पुलिस सुरक्षा के लिए बुलाई गई है। सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए प्वाइंट पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
इन अधिकारियों को सौपी गई व्यवस्था की कमान
महराजगंज। कार्यक्रम स्थल पर परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय मंच की व्यवस्था संभालेगें। सदर तहसीलदार केशव प्रसाद मंच के सामने तथा नायब तहसीलदार पार्किंग व्यवस्था देखेंगे। सहायक आयुक्त सहकारिता सूर्य नारायण मिश्र स्टेडियम के मुख्य गेट पर तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सफाई एवं पेय जल व्यवस्था संभालेंगे। डा. आईए अंसारी उपमुख्य चिकित्साधिकारी चिकित्सा व्यवस्था तथा मनोरंजन कर निरिक्षक रमेश चंद टेलीविजन की व्यवस्था देखेंगे। प्रभारी एसडीएम सदर होंगे। सूचना विभाग लखनऊ से प्राप्त एलईडी वैन से नगर के प्रमुख चौराहों पर योग का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
बाइक जुलूस निकाल किया जागरूक
महराजगंज। नगर में योग दिवस को लेकर जागरूकता के मद्देनजर बाइक जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। नगर के महाराण प्रताप इण्टर कालेज प्रांगण से जुलूस फरेंदा रोड, कालेज रोड, गोरखपुर रोड समेत अन्य स्थानो पर पहुंचा। करो योग रहो निरोग के स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूकता को संदेश दिया गया। इस दौरान पंकज विश्वास, अंगद सिंह, अशेक, दुर्गेश, राजेश, मनोहर, अजय, अशोक, पवन के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।

प्रशिक्षित योग शिक्षक कराएंगे योग
महराजगंज। पतंजलि योग पीठ से प्रशिक्षण प्राप्त योग शिक्षक जिले में विभिन्न स्थानो पर योग कराएंगे। स्टेडियम में कृष्णमुरारी, विपुल, जिलाकारागार में संत कुमार वर्मा, वरूण कुमार बंसल, राकेश, मिठौरा में अयोध्यानाथ गुप्ता , महेंद्रानंद जायसवाल, धानी में दीपनरायन कसौधन, परतावल में उपेन्द्र जायसवाल, लक्ष्मीपुर में मनोज, निचलौल में यजुर्वेद पांडेय, घुघली में पंकज यादव, बृजमनगंज अभिषेक श्रीवास्तव, पनियरा में डा. राणा प्रताप सिंह, नौतनवां में उत्तम कुमार, सिसवा में छट्ठी लाल और फरेंदा बैजनाथ गौड योग कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed