{"_id":"58e901bc4f1c1bd0355b4521","slug":"15-students-got-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी के 15 स्टूडेंटों को जॉब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी के 15 स्टूडेंटों को जॉब
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को प्लेसमेंट की जानकारी देते हुए।
- फोटो : Amar Ujala/File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग की ओर से करीब 12 साल बाद कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया गया। अहमदाबाद की कंपनियां आदि सेल्स एवं युग डिकोर ने एमबीए और बीबीए के 15 विद्यार्थियों को सालाना तीन लाख रुपये का वेतन पैकेज ऑफर किया है। हर स्टूडेंट को 21 अप्रैल तक ऑफर लेटर मिल सकता है। विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट का शनिवार को समापन हो गया।
कैंपस सेलेक्शन के अंतिम दिन शनिवार को सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों में खूब उत्साह रहा। शिवानी मिश्रा ने कहा कि एक दशक बाद यह पहला मौका है कि कोई बड़ी कंपनी कैंपस में आई है और यहां के विद्यार्थियों की दक्षता को मार्केट के अनुरूप पाया है। छात्राओं के लिए दिल्ली में प्लेसमेंट की ऑफर दी है। अंकुर पांडेय ने कहा कि कंपनी ने तकरीबन तीन लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो. आनंद सेन गुप्ता ने कहा कि कंपनी कम से कम 13 विद्यार्थियों को नौकरी देगी। सभी छात्रों को व्यक्तिगत रूप से भी कंपनी की ओर से ऑफर लेटर आएगा।
एमबीए के छात्रों के लिए काफी बेहतर
विश्वविद्यालय में कैंपस सेलेक्शन होना बहुत बड़ी बात है। इंटरव्यू समेत अन्य सभी प्रक्रियाएं काफी बेहतर रहीं। उम्मीद है कि उनका प्लेसमेंट हो जाएगा।
विज्ञापन
- योगिता मिश्रा, छात्रा, एमबीए
एक दशक बाद कैंपस सेलेक्शन को पहुंची है कंपनी
कंपनी के प्रतिनिधियों ने 21 अप्रैल को ऑफर लेटर देने की बात कही है। करीब तीन लाख रुपये का पैकेज मिलना हमारे लिए बड़ी बात है।
- सचिंद्र मणि त्रिपाठी, छात्रा, एमबीए